25 हजार का ईनामी बदमाश सुरेन्द्र शर्मा गिरफ्तार।
मुख्तार गैंग का सक्रिय सदस्य है पकड़ा गया बदमाश।
मनोज राय हत्याकांड का आरोपी है गिरफ्तार बदमाश।
मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के युसुफपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार।
लम्बे अर्से से चल रहा था फरार।
खबर गाजीपुर से है।जहां पुलिस ने 25 हजार के ईनामी बदमाश सुरेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया बदमाश मुख्तार अंसारी गैंग का सक्रिय सदस्य है।गिरफ्तार बदमाश मनोज राय हत्याकांड का आरोपी है।जिसे पुलिस लम्बे समय से तलाश रही थी।पुलिस ने बदमाश को मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के युसुफपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया बदमाश सुरेन्द्र शर्मा मुख्तार अंसारी से सम्बंधित एम्बुलेंस मामले मे भी आरोपी है।उस पर बाराबंकी मे गैंगस्टर एक्ट के तहत भी केस दर्ज है।