देश दुनिया में भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि का भव्य और दिव्य भवन निर्माण के लिए आज देश ही नहीं दुनिया के 40 देशों के अंदर श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए हवन यज्ञ किया गया है वहीं वृंदावन में आज श्री कृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार और अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा भी यहां पर हवन यज्ञ किया गया है जिसमें वृंदावन के कई महामंडलेश्वर और साधू संत शामिल हुए इसी के साथ यहां चिंतामणि आश्रम में विधि विधान के साथ हजारों आहुतियों से हवन यज्ञ किया है ,इसके साथ ही आयोजको ने बताया की जिस तरह से विधर्मी हमारे श्री कृष्ण के जन्मभूमि पर भव्य निर्माण में बाधा बने है उसमें हमारे यज्ञ से भगवान प्रसन्न होंगे इसी के साथ आज अयोध्या,इलाहाबाद,बनारस,के साथ मथुरा वृंदावन और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास यज्ञ का नेतृत्व कर रहा है। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह के साथ धर्म नगरी के अनेक साधु संतो ने इसमें भाग लिया जिनके आवाहन पर 40 देशों में ये यज्ञ किया गया है जिनमे यूरोप-स्पेन ,अमेरिका, अटलांटा, ऑस्ट्रेलिया, फ्लोरिडा,लंदन,कनाडा सहित कई दर्जनों देशों में यज्ञ होना है ।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर 40 देशों में हुआ हवन पूजन
July 01, 2024
0