Type Here to Get Search Results !

छात्रों के मुद्दे पर अखिलेश ने सरकार को घेरा, लगाये आरोप

 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने नौजवानों का भविष्य बर्बाद कर दिया है। शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर नकल माफिया के हवाले कर दिया है। यह सरकार एक भी परीक्षा पारदर्शिता से करने की क्षमता नहीं रखती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में सराबोर है। भ्रष्टाचारियों की गिरफ्त में है। भाजपा ने 10 साल की सरकार में पूरे सिस्टम को खोखला कर दिया है। यह सरकार छात्रांे युवाओं के साथ-साथ देश का भी भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। छात्रों की मेहनत पर पानी फेर रही है। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।  

  अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार पूरी तरह से झूठ और लूट पर चल रही है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है, कानून -व्यवस्था ध्वस्त है। पूरे प्रदेश में सूदखोरों का आतंक है। बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर के बाद शाहजहांपुर के तिलहर में भी कर्जदारों ने आत्महत्या कर ली है। बरेली में जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े गोलियां बरसाई गई।

  अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। खुलेआम गोलियां चल रही हैं। हत्याएं हो रही हैं। पुलिस प्रशासन और भाजपा के कार्यकर्ता पूरी तरह से बेलगाम है। पुलिस की हिरासत थानों में लोगों की हत्याओं का रिकार्ड कायम है। कानून व्यवस्था पर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है। यूपी में हालात शर्मनाक है। आम जनता बेबस है। चुनाव में हर से बौखलाई भाजपा सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है।

   अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद जिस तरह प्रदेश के कन्नौज, फ़िरोज़ाबाद और अलीगढ़ में प्रशासनिक विफलता की वजह से हत्या और फ़साद हुआ है, वो निंदनीय है। भाजपा सरकार किस वजह से ऐसे उत्पीड़न पर उतारू है, इसे जनता अच्छी तरह समझती है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली-लखनऊ की लड़ाई में उत्तर प्रदेश की जनता क्यों पिसे। पराजय से जन्मा ये प्रतिशोध सामाजिक आक्रोश को ही जन्म देगा। इससे किसी का भला होने वाला नहीं।

               

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad