मथुर में गंगा दशहरा पर्व आने वाला है जिसे लेकर अब प्रशासन एवं नगर निगम ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है, तैयारी का जायजा लेने के लिए आज शाम काल नगर निगम महापौर विनोद अग्रवाल हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, अपर नगर आयुक्त सहित अन्य नगर निगम के अधिकारी पार्षदों ने यमुना के घाट पर दशहरा पर्व की तैयारी का जायजा लेने पहुंचे, आपको बता दें कि 16 तारीख को गंगा दशहरा पर्व मनाया जाएगा जिसको लेकर नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली है, महापौर विनोद अग्रवाल के द्वारा बताया की स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मथुरा में 6 चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे जो की विश्राम घाट एवं यमुनापार पर होंगे ,, श्रद्धालुओं के लिए शौचालय की भी व्यवस्था अस्थाई यमुना पार होगी एवं विश्राम घाट पर पहले से मौजूद है, सुरक्षा की दृष्टिगत 20 नाव गोताखोरों की लगाई जाएगी वहीं यमुना घाटों पर बैरिकेटिंग कराई जाएगी, वही इस पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था अतिरिक्त लगाई जाएगी जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानियों का सामने पड़े, महापौर विनोद अग्रवाल के द्वारा बताया गया कि घाटों पर मरम्मत का कार्य पहले कर दिया गया है कुछ रह गई है उनको भी पूरा किया जाएगा और प्रयास किया जा रहा है कि यमुना में शुद्ध जल और मिल सके, जिससे श्रद्धालु आए और यमुना में आस्था की डुबकी लगाएं और एक सुखद अनुभव लेकर अपने घर को जाएं, हिंदूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि लगभग 500 क्लूसिक पानी यमुना में प्रतिदिन आ रहा है आप पानी की सफाई देख रहे हैं वह उसी का परिणाम है, गंगा दशहरा पर जो भी श्रद्धालु स्नान के लिए आएंगे वह आराम से स्नान कर सकेंगे , यमुना में ना कोई कीड़ा नजर आ रहा है ना ही कोई कूड़ा।
मथुरा में गंगा दशहरा की तैयारी हुई शुरू,देखिये तस्वीरे
June 14, 2024
0