Type Here to Get Search Results !

गोरखपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की मार्ग दुर्घटना में मौत

 



गोरखपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष की मार्ग दुर्घटना में मौत, साथियों ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस नेता आशुतोष तिवारी का निधन, पार्टी नेताओं ने शोकसभा कर दी श्रद्धांजलि
कांग्रेस नेता आशुतोष तिवारी के निधन से पार्टी नेताओं में शेक



 गोरखपुर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष आशुतोष तिवारी की सड़क हादसे में मौत के बाद पार्टी में शोक की लहर है। बस्ती में जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय की अगुवाई में पार्टी कार्यालय पर शोकसभा व प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमे पार्टी के लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने साथी नेता को श्रद्धांजलि दी और गंभीर अस्पताल में अस्पताल में भर्ती उनकी पत्नी व दो बच्चियों के जीवन की सुरक्षा हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया।

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने कहा आशुतोष तिवारी के असमय चले जाने से कांग्रेस की भारी क्षति हुई है। वे कांग्रेस के बब्बर शेरों में थे। उन्होने कहा कांग्रेस पार्टी शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ी है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों मे प्रमुख रूप से मो. रफीक खां, गंगा प्रसाद मिश्रा, सुनील पाण्डेय, अलीम अख्तर, शौकत अली नन्हू, अशोक श्रीवास्तव, राजबहादुर निषाद, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, सुजीत शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, आनंद कुमार, बबलू आर्य सहित तमाम लोग शामिल रहे।








Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad