समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज लालगंज लोकसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज और भदोही लोकसभा क्षेत्र से टीएमसी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में विशाल चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की।
अखिलेश यादव ने कहा कि जनता परिवर्तन के लिए और भाजपा को हटाने के लिए वोट दे रही है। उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया कर रही है। अभी तक चुनाव को लेकर जो रिपोर्ट आ रही है उसमें भाजपा सारी सीटें हार रही है। इंडिया गठबंधन सब सीटें जीत रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के नेता भी हार मान चुके हैं। इनके भाषणों में वही पुरानी घिसीपिटी कहानी है। जनता भाजपा नेताओं के घिसेपिटे डायलॉग अब नहीं सुनना चाहती है। समाजवादी पार्टी पीडीए इंडिया गठबंधन परिवार भाजपा के एनडीए को हरा रहा है। भाजपा नेताओं की हर बात झूठी है। इनके हर वादे झूठे है। भाजपा ने दस साल झूठ बोला और लूट की। आज झूठ और लूट भाजपा की पहचान बन चुकी है। भाजपा ने बहुत भ्रष्टाचार किया। चौतरफा लूट और वसूली की। इलेक्टोरल बांड के नाम पर वसूली की।
अखिलेश यादव ने कहा कि वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली कर ली गई। चंदा लेकर वैक्सीन लगवा दिया। कर्मचारियों को जबरदस्ती लगवा दी। वैक्सीन को लेकर गंभीर रिपोर्ट आयी है। इससे बीमारियां हो रही है। वैक्सीन कम्पनी वाले वैक्सीन वापस ले रहे हैं लेकिन जो वैक्सीन शरीर में चली गयी वो कैसे वापस आयेगी। जबसे वैक्सीन से खतरा हुआ है तभी से प्रधानमंत्री ने वेबसाइट से अपनी फोटो हटवा दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। एक तरफ इंडिया गठबंधन संविधान बचाने वाले लोग है दूसरी तरफ भाजपा है जो संविधान बदलना चाहती है। संविधान से सभी को वोट डालने का अधिकार मिला है। संविधान हम सब की संजीवनी है। मै बहुजन समाज के लोगों से अपील करता हॅू कि बाबा साहब का संविधान बचाने के लिए समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को वोट दे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा। लोकतंत्र बचेगा। आरक्षण बचेगा। जनता के अधिकार बचेंगे। भाजपा बाबा साहब के संविधान के पीछे पड़ी है। जनता भाजपा की साजिश को समझ चुकी है। देश के 140 करोड़ देशवासी इस बार भाजपा को 140 सीट के लिए तरसा देंगे। भाजपा ने किसानों, नौजवानों से झूठ बोला, धोखा दिया। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। खेती का लागत मूल्य बढ़ गया। किसान जानते हैं कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों पर कर्ज भी बढ़ता जा रहा है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। भाजपा सिर्फ उद्योगपतियों के लिए काम करती है। उनसे चंदा लेती है। उन्हीं के लिए नीतियां बनाती है। इस सरकार ने इस साल में बड़े उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ रूपये का बैंक कर्ज माफ कर दिया। कर्ज माफी का कानून बनाया तो उसमें शर्त लगा दी कि जिनका बैंक कर्ज 5 करोड़ रूपये से ज्यादा का है उन्हीं का माफ किया। किसानों, गरीबों का कर्ज नहीं माफ किया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ किया है। चार जून के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार किसानों का कर्ज माफ करेगी। भाजपा सरकार ने किसानों की कोई मदद नहीं की। भाजपा सरकार ने नौजवानों के साथ विश्वासघात किया। हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था लेकिन कोई नौकरी नहीं दी। भाजपा सरकार में भर्ती परीक्षाओं के दस पेपर लीक हुए। इस सरकार ने जानबूझ कर पेपर लीक कराये। इस सरकार की नीयत नौकरी, आरक्षण देने की नहीं है। इंडिया गठबंधन की सरकार विभिन्न विभागों में खाली पड़े तीस लाख पदों को भरने का काम करेगी। नौजवानों को नौकरी और सम्मानजनक रोजगार दिलायेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने लाखों युवाओं, छात्रों का भविष्य बर्बाद किया है। भाजपा सरकार ने सेना की पक्की नौकरी खत्म कर अग्निवीर योजना लाकर युवाओं को अग्निवीर बना दिया। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की सरकार इस आधी अधूरी नौकरी अग्निवीर योजना को समाप्त कर पहले जैसी पूरी नौकरी देगी। सेना में पहले की तरह भर्ती होगी। पहले की तरह पूरी नौकरी मिलेगी। उसी तरह सुविधाएं मिलेंगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार भरोसे लायक नहीं है। इसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में दे दिया। क्या किसी को पता था कि हवाई अड्डे, रेलवे स्टेशन, बंदरगाह बिक जाएंगे। क्या पता था कि अग्निवीर योजना आयेगी। क्या किसी को पता था कि आधी रात में अचानक नोटबंदी हो जाएगी। भाजपा से सभी को सावधान रहना है। इन्होंने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भेदभाव करती है, नफरत फैलाती है। समाज को बांटती है। भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी को चरम पर पहुंचा दिया है। इन लोगों ने सबको ठगा है। डीजल, पेट्रोल खाने के सामान के दाम बढ़ाकर जनता को लूटा है। इस सरकार ने साइकिल से लेकर मोटर साइकिल तक सबके दाम बढ़ा दिये हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बहुत अन्याय किया है। झूठे मुकदमें लगाए। बुल्डोजर से डराने का काम किया। समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए अच्छे कामों को खराब कर दिया। 108 एम्बूलेंस सेवा खराब कर दी। सरकार अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। मजबूरी में गरीबों को प्राईवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। बीमारियों के कारण लोग और गरीब हो रहे हैं। भाजपा सरकार ने समाजवादी पेंशन बंद कर दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर गरीब परिवारों की महिलाओं के खाते में साल में एक लाख रूपये दिये जायेंगे। किसानों की खाद की बोरी से चोरी कर ली। पांच-पांच किलो बोरी से निकाल करके दस किलो खाद चोरी कर ली। भाजपा सरकार ने महंगाई बढ़ाकर मुनाफा कमाया। किसान डीएपी लेने गये तो उनको जबरदस्ती नैनो खाद खरीदवा दिया। अब पता चला है कि नैनो यूरिया बनाने वाला देश छोड़कर भाग गया। वह भी भाजपा के मित्र उद्योगपतियों की तरह मुनाफा कमाकर भाग गया।
अखिलेश यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार गरीबों के राशन की मात्रा बढ़ायेगी। गरीबों को पैकेट में आटा के साथ मोबाइल चलाने के लिए डाटा भी मुफ्त देगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी आजगढ़ की दोनों लोकसभा सीटें आजमगढ़ और लालगंज रिकार्ड वोटों से जीतेगी। आजमगढ़ से समाजवादियों का बहुत पुराना रिश्ता है।
अखिलेश यादव ने भदोही से इंडिया गठबंधन टीएमसी के लोकसभा प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी के समर्थन में विशाल जनसभा में कहा कि इंडिया गठबंधन प्रदेश की 80 की 80 सीटें जीत रहा है। अभी तक गठबंधन सब सीटे जीत रहा था केवल वाराणसी में लड़ाई दिखती थी लेकिन जबसे चुनाव पूर्वांचल में आ गया है इंडिया गठबंधन वाराणसी भी जीत रहा है। प्रधानमंत्री इस बार सीट हारने जा रहे हैं। अब वे दिन में आये या रात में आये, उनका हारना तय है। अब तो उनके अपने भी पराये हो गये। वो जरूर हारेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए वाले नकारात्मक राजनीति करते है। इंडिया गठबंधन सकारात्मक राजनीतिक करती है। जनता ने भाजपा का साथ छोड़ दिया है। उनकी रैलियों में कोई नहीं आ रहा है। भाजपा दूसरों को भ्रष्टाचारी कहती थी, उसने पूरे देश में इलेक्टोराल बांड के नाम पर भ्रष्टाचार किया। ये सबसे बड़े भ्रष्टाचारी है। जबसे इलेक्टोरल बांड वसूली का खुलासा हुआ, जनता इनका बैण्ड बजा रही है।
अखिलेश यादव ने भदोही से प्रत्याशी ललितेशपति त्रिपाठी, वाराणसी से इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय, मिर्जापुर से समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी रमेश बिन्द को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील की।