बीएसपी के राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर आकाश आनंद पहुंचे बुलंदशहर।
गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित।
भाजपा की सरकार को अब 10 साल हो गए शासन में रहते हुए,अब उन्हें ये नहीं बोलना चाहिए कि अन्य पार्टियां क्या कर रही है। उन्हें अपने कामों के बारे में बात करनी चाहिए।
भाजपा को अपना रिपोर्ट कार्ड लेकर लोगों के बीच लेकर जाना चाहिए।जनता का काम है जज करना।
सपा के प्रत्याशी बदलने के सवाल पर बोले - मैने सुना है वो एक एक सीट पर चार चार बार प्रत्याशी बदल रहे हैं, जो इलेक्शन नहीं लड़ा सकता, जो पार्टी नहीं चला सकता वो सरकार क्या चलाएंगे।
मुझे नहीं लगता है कि भाजपा के मन में बीएसपी के लिए कोई सॉफ्ट कॉर्नर है।
प्रधानमंत्री किस के बारे में क्या बोलते हैं वो प्रधानमंत्री जी जानते है। हम तो उनके मन की बात जान नहीं पाए।
पश्चिम बंगाल में एनआईए की टीम पर हमले पर बोले आकाश- केंद्र सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।
भाजपा जो करती आई है 5 - 7 सालों में वो जनता बखूबी देखती हुई आई है।