Type Here to Get Search Results !

समाजवादी को मिला दिग्गजों का साथ

 


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं  अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए अम्बेडकरनगर की जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक  सुभाष राय भाजपा छोड़कर और जलालपुर से ही विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी रहे राजेश सिंह अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। साथ में रामपुर के निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष  चन्द्रपाल भी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक भी शामिल हुए।

 अखिलेश यादव ने सभी शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया। इस अवसर पर  रामगोविन्द चौधरी, अवधेश प्रसाद, लालजी वर्मा, इन्द्रजीत सरोज, राजेन्द्र चौधरी, राममूर्ति वर्मा, त्रिभुवन दत्त, अरविन्द कुमार सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

                

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad