Type Here to Get Search Results !

भाजपा पर बरसे मौलाना अकरम नदवी

कौमी तंजीम के प्रदेश प्रवक्ता मौलाना अकरम नदवी का बस्ती में हुआ स्वागत

संविधान खत्म करना चाहती है मौजूदा सरकारः नदवी



 आल इण्डिया कौमी तंजीम के प्रदेश प्रवक्ता मौलाना अकरम नदवी ने कहा देश के हालात बहुत खराब है। संविधान पर खतरा मड़रा है। मौजूदा सरकार पुनः सत्ता में आई तो बाबा साहब का संविधान खत्म कर नया संविधान लागू करेगी जो तानाशाही की बुनियाद पर होगा। वे टाउनहाल के निकट कौमी तंजीम के ऐ पदाधिकारी के आवास पर लोगों से मिल रहे थे।

मौलाना ने कहा ये इलेक्शन देश के नागरिकों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। अपने हक और संविधान की रक्षा के लिये एकजुट होकर इण्डिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा। उन्होने कहा बाबा साहब डा. अम्बेडकर ने हमे ऐसा संविधान दिया जो हर जाति धर्म के नागरिकों को संरक्ष प्रदान करता है लेकिन मौजूदा केन्द्र व प्रदेश की सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है और नागरिकों का हक छीन रही है। गरीबी, बेरोजगारी से निजात मिलता नही दिख रहा है। सभी लोग मिलकर अंग्रेजों से लड़े थे और देश से बाहर भगाया था।

आज हालात ऐसे ही हैं। हमे अपने ही देश के ऐसे लोगों से लड़ना है जो एक जाति धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। हम अमन पसंद लोग हैं। इण्डिया गठबंधन को अपना समर्थन देकर देश में अमन पसंद सरकार बनायेंगे जिससे हर जाति धर्म के लोगों को देश में समान अधिकार मिले और वे सिर उठाकर गर्व से जी सकें। मौलाना के बस्ती पहुंचने पर अतीउल्लाह सिद्धीकी, सुबुही निकहत, डा. मारूफ अली, राकेश पाण्डेय गांधियन, राजेन्द्र मोदनवाल, महबूब आलम, मंजू पाण्डेय, नफीस अहमद, अवधेश सिंह, अनिल त्रिपाठी आदि ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad