Type Here to Get Search Results !

बारात में बज रहा है डीजे तो हो जाये सावधान

  बारात के दौरान डीजे में उतरा करंट, सगे भाइयों सहित तीन की मौत



 कौशांबी ज़िले में शनिवार रात बारात के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में डीजे आने से सगे भाइयों सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से शादी वाले घर मे मातम मच गया। नगर के पार्षद का आरोप है कि तार ढीली होने के चलते यह हादसा हुआ है। अगर शिकायत के बाद तार ठीक कर दी जाती तो शायद 3 लोगो की जान नही जाती। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया है। घटना कोखराज़ थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका क्षेत्र के राम नगर की है।

 कौशांबी थाना क्षेत्र के दुल्हनियापुर गांव निवासी पिंटू की शादी कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी नगर पालिका के राम नगर में अमृता प्रजापति से तय हुई थी। शनिवार रात बारात अपने तय समय के मुताबिक राम नारग पहुंची। नाश्ता के बाद बाराती डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए दुल्हन के घर की तरफ बढ़ने लगे। लड़के के पिता सम्मारी के अनुसार बारात दुल्हन के घर से कुछ दूर थी। इसी बीच बारात का डीजे सड़क के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन विद्युत तार से टच हो गया। जिससे डीजे में करंट उतर आया। करंट की चपेट में आने से बारात में शामिल दो सगे भाई राजेश और रवि पुत्र राम भवन निवासी दुल्हनियापुर व डीजे मजदूर सतीश पुत्र लालाराम की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से परिवारजनों में कोहराम मचा है।

इस बाबत सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा के अनुसार बारिश होने के कारण डीजे में छाता लगा दिया गया था। जिससे कि पानी की बूंद न गिरे। उस छाता को सतीस ने पकड़ा हुआ था। जब साउंड सिस्टम खडंजे से जा रहा था, तभी बगल में हाईटेंशन तार जो काफ़ी नीचे था। इससे तार टच हो जाने के कारण सतीश घायल हो गया था। साउंड सिस्टम के बगल में दो व्यक्ति और खड़े थे वो भी घायल हो गए थे। जिनका ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मंझनपुर इलाज़ के लिए भेजा था। और वहां पे मृतक घोषित हो गए। शव का पंचनामा भर लिया गया है। मोर्चरी भेज दिया गया है। जो अन्य विधिक कार्यवाही है वो प्रचलित है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad