ग्राम परिक्रमा यात्रा में भाजपा नेताओं ने किसानों से बनाया संवाद
किसान हितों को लेकर समर्पित है भाजपा- गोपेश्वर त्रिपाठीभारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा ग्राम परिक्रमा यात्रा का क्रम निरन्तर जारी है। शनिवार को मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के संयोजन में मुण्डेरवा मण्डल के हसिया देवरी गांव में ग्राम परिक्रमा यात्रा का ट्रैक्टर पूजन कर शुरूआत किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम परिक्रमा यात्रा का उद्देश्य केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हितों को लेकर चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं से परिचित कराना है। कहा कि भाजपा किसान हितों के प्रति समर्पित है। क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द ने किसानों से सीधा संवाद बनाकर उनसे योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त किया। कहा कि भाजपा किसानों की आय बढाने के लिये कई योजनायें संचालित कर रही है। किसानों की आय दो गुना करना हमारी प्राथमिकता है।
भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने परिक्रमा यात्रा में शामिल लोगोें का स्वागत करते हुये बताया कि लगातार ग्राम परिक्रमा यात्रा के माध्यम से किसानों को जोड़ा जा रहा है और उन्हें केन्द्र, राज्य सरकार की योजनाओं से परिचित कराया जा रहा है। कहा कि किसान भाजपा और उसकी कल्याणकारी नीतियांे के साथ है।
कार्यक्रम में दीपक चौधरी, सतीश पाण्डेय, सुमंत मिश्र, अरविंद गुरु , अशोक कुमार, रामानंद, वशिष्ठ मुनि, अरुण चौधरी, रिंकू पाठक, राघवेंद्र रविंद्र श्यामू, सर्वेश चौधरी के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।