Type Here to Get Search Results !

कानपुर की घटना पर भड़के कांग्रेसी, जताया विरोध

मंख्यमंत्री के दावे झूठे, यूपी में महफूज़ नही हैं बेटियां- मो. रफीक

2024 में जुमलों से जनविश्वास नही जीत पायेगी भाजपा
2024 में जुमलों में फंसे तो मताधिकार पर संकट तय




 उत्तर प्रदेश में बेटियों संग हो रहे दुराचार मामलों के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को प्रदर्शन किया। पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां के नेतृत्व में कांग्रेसी शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये, यहां से सरकार के विरोध  तथा ‘कानपुर की बेटियों को न्याय दो’ के नारे लगाते हुये गांधी कला भवन पहुंचे। मो. रफीक ने अपने सम्बोधन मं कहा यूपी में महिलायें महफूज़ नही हैं। आये दिन उनके साथ दुराचार व हत्या की घटनायें हो रही हैं।

कानपुर में दलित परिवार की दो बेटियों संग दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर लाश को पेड़ पर लटका दिया गया। अमरोहा में युवती के 20 टुकड़े करके लाश फेंक दी गई। ये घटनायें महज बानगी हैं। भ्रष्टाचार, सरकारी महकमों में घूसखोरी, महंगाई, बेरोजगारी, परीक्षाओं में पेपर लीक से हाहाकार मचा है ेलकिन मुख्यमंत्री के भाषणों में रामराज्य का दर्शन कराया जा रहा है। कांग्रेस कानपुर में दलित बेटियों की हत्या व बलात्कार मामले की घोर निंदा करती है और परिवार को न्याय दिलाने के दिलाने के लिये त्वरित कार्यवाही की मांग करती है।

जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव ने कहा महिलाओं की सुरक्षा तथा भ्रष्टाचार मामले में जीरो टालरेंस का वादा कर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ व गृहमंत्री अमित शाह ने जनविश्वास अर्जित किया था। लेकिन महिलाओं को सुरक्षा का अहसास कराने तथा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने में भाजपा सरकार नाकाम रही है। 2024 का चुनाव निर्णायक होगा। जनता को तय करना होगा कि जुमलों में फंसकर अपने मताधिकार पर संकट खड़ा करना है या फिर इससे बाहर निकलकर देश को सही रास्ते पर ले जाना है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष सुधीर यादव ने कहा देश में तानाशाही की जड़ें गहरी हो रही हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता सतर्क नही हुई तो लोकतंत्र खत्म हो जायेगा।

विरोध प्रदर्शन के दौरान साधसरन आर्य, शौकत अली नन्हू, डा. वाहिद अली सिद्धीकी, सुनील पाण्डेय, डीएन शास्त्री, शेर मोहम्मद, लक्ष्मी यादव, मो. अशरफ अली, संजीव त्रिपाठी, अलीम अख्तर, डा. मारूफ अली, अतीउल्लाह सिद्धीकी, सलाहृद्दीन उ्र्फ बित्तन, बृजेश पाण्डेय, फिरोज खां, आदर्श मिश्रा, उमाशंकर त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश पाठक, पंकज चौधरी, साहिल कुरेसी, मनीष निषाद, अर्पित पाठक, संदीप यादव, सर्वेश शुक्ला, देवानंद पाण्डेय, गिरजेश पाल, प्रमोद दूबे, रामधीरज चौधरी, फिरोज खां आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad