कैसरगंज से बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह केजरीवाल पर हुए हमलावर। ईडी द्वारा अरविंद केजरीवाल को रिमांड में लेकर की जा रही पूछताछ पर बोले सांसद बृजभूषण शरण सिंह। सांसद ने कहा कि देखिए यह दुर्भाग्य है कि संवैधानिक पद पर बैठा हुआ आदमी कानून को नहीं मानता। जब आप भारत के संविधान के तहत ही मुख्यमंत्री चुने गए, एक जो व्यवस्था है उसी के तहत आप चुने गए और एक नहीं आप तीन बार मुख्यमंत्री चुने गए तो कोई संस्था, कोई जांच एजेंसी, कोई न्यायपालिका अगर आपको नोटिस देती है, कोई आरोप अगर आपके ऊपर लग रहे हैं सत्य है, असत्य है यह तो बाद में मालूम होगा। संवैधानिक पद पर बैठे हुए आदमी को ऐसी व्यवस्था का सम्मान करना चाहिए। केजरीवाल ने यह बहुत गलत किया है। हर बार नोटिस को गैरकानूनी कहकर के नकारते रहे। शायद देश की यह पहली घटना है और देश का यह पहला मुख्यमंत्री है कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए संविधान प्रदत्त संस्थाओं को चैलेंज कर रहा है। केजरीवाल जेल जाएंगे इस प्रश्न पर संसद ने कहा कि 100 प्रतिशत। आम आदमी के पार्टी के लोग ही कह रहे हैं कि केजरीवाल अब जेल से सरकार चलाएंगे इस प्रश्न के जवाब में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कौन क्या कह रहा है यह मेरा विषय नहीं है। मेरा विषय यहां है कि अगर हम इस देश के कानून को मानते हैं, इस देश के नागरिक हैं तो इस देश की संस्थाओं का सम्मान करना पड़ेगा। आप जायज है, नाजायज हैं, गलत करते हैं उसका विचार कोर्ट करेगी। राहुल गांधी ने किस शक्ति से लड़ने की बात कही है इस प्रश्न के जवाब पर कुछ न बोलते हुए सांसद टाल गए।
केजरीवाल के मुद्दे पर भड़के कैसरगंज सांसद,दे डाली नशीहत
March 22, 2024
0
Tags