सुभासपा नेत्री नंदिनी राजभर हत्याकांड का खुलासा
संतकबीरनगर में पुलिस ने सुभासपा महासचिव नन्दिनी राजभर की हत्या का खुलासा कर दिया है। नन्दिनी की हत्या उसके प्रेमी साहुल राजभर ने प्रेम सम्बन्धो में हुए विवाद और नंदनी की बेवफाई के चलते की थी। पुलिस ने इस मामले में प्रेमी साहुल राजभर को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे कि नन्दिनी की 10 मार्च को दीघा गांव में उसके घर मे हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद मामला गर्म हो गया था। हत्या की वजह जमीन से जुड़ा बताया जा रहा था। लेकिन आज एसपी ने जब मामले का खुलासा किया तो मर्डर मिस्ट्री कुछ और ही निकली। नन्दिनी राजभर की हत्या उसके प्रेमी साहुल राजभर ने की थी। साहुल का नन्दिनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। साहुल ने नन्दिनी को एक फोन खरीद कर दिया था और 26000 हजार रुपये भी दिए थे। लेकिन कुछ दिनों से नन्दिनी साहुल से बात नही कर रही थी। और न ही उसका फोन उठा रही थी। यह बात साहुल को नागवार गुजरी और वह 10 मार्च को नन्दिनी के घर पहुंचा और इसको लेकर उसका नन्दिनी से विवाद हो गया। साहुल ने हथौड़ी से नन्दिनी के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और मौके से नंदनी का मोबाइल और आलाकत्ल लेकर फरार हो गया। उसने मोबाइल और हथौड़ी फेंक दिया। मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी की निशानदेही पर आलाकत्ल और मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर मामले का खुलासा कर दिया। आरोपी को गिरफ्तार का जेल भेज दिया गया है।
