कांग्रेस प्रत्याशी नकुल दुबे का विरोध.
यूपी कें सीतापुर में कांग्रेस द्वारा पूर्व मंत्री नकुल दुबे को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद विरोध शुरू हो गया है।आज विकास खंड लहरपुर ग्राम खैरुल्लापुर में स्थानीय लोगो में भारी रोष देखने को मिला।इतना ही नही लोगो ने प्रदर्शन करते हुए नकुल दुबे वापस जाओ के नारे भी लगाए। इतना ही नही हाथो में तख्ती लिए हुए लोगो ने पूर्व मंत्री नकुल दुबे को पैराशूट प्रत्याशी बताते हुए वापस जाओ वापस जाओ के नारे लगाए और तो और नकुल दुबे का पुतला भी फूका। प्रदर्शन कर रहे लोगो का कहना था की 5 साल तक क्षेत्र में ना आने और अचानक उन्हें गठबंधन का प्रत्याशी घोषित किए जाने पर प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की गई। इतना ही नही प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की।
