तेंदुए का लाइव शिकार,बकरी को बनाया निवाला,
वीडियो की जांच कर रहा वन विभाग,
इटावा बिहड़ी क्षेत्र चकरनगर में तेंदुओं का आंतक आज भी जारी है। इटावा में तेंदुओं ने बकरी का शिकार किया है, इस मामले का सीसीटीवी कैमरे का विडियो भी सामने आया है।
दरासल इटावा के पसिया गांव के पशुपालक श्री कृष्ण सेंचुरी के जंगल में नारखरा में बकरियां चरा रहा थे। इसी दौरान झाड़ियां से निकले तेंदुए ने यमुना पारी बकरी पर हमला कर दिया। पशुपालक के शोर-शराबा करने पर एकत्र हुए अन्य पशुपालकों के भय से तेंदुआ घायल बकरी को छोड़कर भाग गया। पशुपालक घायल बकरी को लेकर घर आया तो बकरी की मौत हो गई। इस बात की जानकारी सेंचुरी को दी गई तो उन्होंने इस बात को नकार दिया।
पशुपालकों ने एक जुट होकर तेंदुए को कैमरे में कैद कर सेंचुरी के अधिकारियों को सबूत देने की ठान ली। झुंड बनाकर पशुपालक मृत बकरी को लेकर मौके पर पहुंचे और प्लानिंग के तहत उसी स्थान पर बकरी को डालकर मोबाइल सेट कर दिया। करीब आधे घंटे के बाद तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर आया और बकरी को झाडियों में खींच ले गया। करीब एक घंटे के बाद पशुपालक झुंड बनाकर शोर-शराबा करते हुए मोबाइल फोन उठा लाए, तब पता चला कि तेंदुआ था।