सुल्तानपुर में परमहंस आचार्य ने दिया विवादित बयान:
देवबंद पर नहीं लगा बैन तो भारत में जितने हैं मदरसे उन्हें तोड़कर देंगे फेक, मदरसों में भरा जा रहा सांप्रदायिक जहर
अयोध्या के तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए विवादित बयान दिया। दारुल उलूम देवबंद से आए विवादित फतवे के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं केंद्र और राज्य सरकार से मांग करता हूं कि दारुल उलूम देवबंद पर प्रतिबंध लगाया जाए क्योंकि यहां से हजारों मदरसे संचालित होते हैं। जिसमें करोड़ों मुस्लिम बच्चे पढ़ते हैं उनके अंदर जिस तरह से जहर भरा जा रहा है एक सांप्रदायिक जहर हिन्दुओं के विरोध में ये निश्चित रूप से बेहद आपत्तिजनक है। अगर इसपर कार्रवाई नहीं होगी तो हम साधु संत और तमाम हिंदूवादी संगठन भारत में जितने मदरसे हैं तोड़कर फेक देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि दारुल उलूम देवबंद ने जो फतवा जारी किया है कि गजवा-ए हिंद में मरने वाला जो मुसलमान है वो सबसे बड़ा शहीद है, ये भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने का फतवा है। ये असंवैधानिक, हिंसा, फसाद और देश का माहौल बिगाड़ने वाला फतवा है। इसलिए इसमें बेहद आपत्ति है एक बार देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ इसलिए दोबारा देश के पार्टीशन की अंदर अंदर जो खिचड़ी पक रही है वो बंद होना चाहिए। अगर ये लोग नहीं मानेंगे तो भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा क्योंकि एक बार देश बंटा है अब देश हम लोग बंटने नहीं देंगे।
देश की लिए कैंसर बन चुकी है कांग्रेस
वही चुनाव लड़ने की बात पर उन्होंने कहा कि 7नवंबर 1966 में जब कांग्रेस की सरकार थी और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थी तब भारत के कोने कोने से नवजवान, किसान, माताएं-बहने, साधु-संत दिल्ली संसद भवन पहुंचे थे गौ हत्या बंद कराने के लिए जब इंदिरा ने गोलियां चलवा दिया था।इसलिए हम लोग कांग्रेस से बहुत पीड़ित हैं, भारत मुक्त कांग्रेस के लिए हमने रायबरेली से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। लेकिन मेरा नाम आते ही सोनिया गांधी ने मैदान छोड़ दिया है।
उन्होंने कहा कांग्रेस कैंसर बन चुकी है।
भारतीय जनता पार्टी का परचम हम लोगों के जरिए लहरा रहा
उन्होंने कहा अभी जिस तरह कर्नाटक पर हिंदू मंदिरों पर टैक्स लगाया गया ये जैसे मुगल जजिया लगाते थे वैसा है। इसलिए कांग्रेस पार्टी हिंदू विरोधी और संविधान विरोधी है। मैं रायबरेली से चुनाव लडूंगा, ऐसा हो नहीं सकता क्योंकि सनातन की रक्षा की एक मात्र पार्टी है भारतीय जनता पार्टी और भारतीय जनता पार्टी का वजूद ही हिन्दुओं से है। जब इनकी दो सीटें हुआ करती थी तब ये कहे रामलला हम आएंगे मंदिर वही बनाएगें। तबसे इनका जनाधार बढ़ने लगा और भारतीय जनता पार्टी का जो परचम लहरा रहा है उसमें हम लोगों की ही देन है।
