Type Here to Get Search Results !

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने किसानों का उड़ाया मजाक,कही यह बात

 बागपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह का बड़ा बयान, कहा किसानों का आंदोलन देश का आंदोलन नहीं बल्कि पंजाब का आंदोलन है।



बागपत पहुंचे केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह ने किसान आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है । केंद्रीय मंत्री ने कहा की जो तस्वीरें निकल कर आ रही है, उनसे ऐसा लग रहा है की ये किसान आंदोलन नहीं कुछ और ही है। वैसे भी ये आंदोलन सिर्फ पंजाब का है। और फ्री फसल पर एकदम से msp सम्भव नहीं है। पहले से ही 22 फसलों पर msp लागु है। और किसानो की मांग के अनुसार एकदम से msp लागु करना सम्भव भी नहीं है। इसके लिए समय चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा की केंद्र की मोदी सरकार किसानो की हितेषी है। अगर किसान सम्मान निधि और किसानो को मिलने वाली अन्य सुविधाओं को जोड़ दिया जाए, तो रक्षा बजट से भी ज्यादा क़ृषि को मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह आज सुबह बागपत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल  परशुरामेश्वर पूरा महादेव मंदिर मे पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। केंद्रीय मंत्री ने परशुराम तपोस्थली परशुराम खेड़ा मे चल रही प्राण प्रतिष्ठा की तैयारीओं का भी निरिक्षण  किया।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad