पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, हिंदू बेटियों की अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल एक के पैर में लगी गोली
प्रदेश की योगी सरकार बेटियों की हिफाजत के लिए कितनी प्रतिबद्ध है इसकी बानगी कई बार देखने को मिली है हालांकि सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का भी कहना है कि जो भी बेटियों के साथ छेड़खानी या उन्हें परेशान करेगा यमराज उन्हें अगले चौराहे पर खड़े मिलेंगे। सीएम योगी की ये बात आज सच भी साबित हुई। दरअसल अमरोहा की गजरौला थाना पुलिस की आज तड़के बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों बदमाश दिल्ली भागने की फिराक में थे। तिगरी गांव के नजदीक दोनों भाई पैदल जा रहे थे। जहां आरोपियों ने पुलिस द्वारा रोकने पर फायरिंग की। जबावी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि दूसरे को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने घायल बदमाश को सीएचसी में भर्ती कराया। दोनों बदमाशों को अमरोहा पुलिस बीती शाम से तलाश कर रही थी। बीती शाम दोनों बदमाशों ने एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया था। युवक बदमाशों से छेड़छाड़ करने का विरोध कर रहा था।
धनौरा थाना इलाके के गांव डिंगरा में आज मुठभेड़ में गिरफ्तार हुए दोनों बदमाश सलमान और शाहनवाज आती जाती महिलाओं और युवतियों से छेड़छाड़ कर रहे थे। जहां गांव निवासी नौ सिंह ने दोनों से छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी गर्दन पर तलवार से वार कर दिया और फरार हो गए। घटना के बाद नौ सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद हिंदूवादी संगठन में रोष फैल गया और तमाम हिंदू वादी नेता मौके पर पहुंचे और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई। जिसके बाद से पुलिस दोनों बदमाशों को तलाश कर रही थी। आज तड़के दिनों बदमाश जंगल के रास्ते पैदल पैदल दिल्ली की ओर जा रहे थे। तिगरी गांव में बंधे के पास पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए एक बदमाश के पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद गजरौला पुलिस ने दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। सर्किल सीओ स्वेताभ भास्कर ने बताया कि दोनों बदमाश दिल्ली भागने की फिराक में थे। गजरौला इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों को तिगरी बंधे के पास घेर लिया। जहां आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में सलमान के सीधे पैर में गोली लग गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया है।