भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए एक बार फिर से अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य ने आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।इस दौरान उन्होंने भूमि पूजन कर शुरुआत किया है। 7 नवंबर से अन्य जल त्याग कर आमरण अनशन परमहंस आचार्य बैठेंगे। वही परमहंसाचार्य ने कहा कि हिंदू राज को घोषित करने के लिए 7 नवंबर से आमरण अनशन शुरू करने जा रहे हैं। यह तपस्वी जी की छावनी सबसे पुरानी छावनी है जहां पर मैंने वर्तमान में राम मंदिर को लेकर आमरण अनशन किया था।और आज हमने फिर से भूमि पूजन किया है। उन्होंने कहा कि 7 नवंबर से हमारा अनशन सुबह 7:00 बजे से शुरू किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि जब देश का बंटवारा धर्म के आधार पर हुआ था। और मुसलमान को पाकिस्तान बांग्लादेश दिया गया था तो वह मुस्लिम राष्ट्र बन गया।जो बंटवारे से अब बचा हुआ उसको हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए। दुनिया में 257 देश ईसाइयों के है. औऱ 57 -58 इस्लामिक राष्ट्र है.. कम से कम एक हिंदुओं का भी होना चाहिए नहीं तो 1990 मे हिंदू का नरसंहार हुआ। अगर पूरे देश में अगर हिंदू का नरसंहार होगा तो हिंदूओ का अस्तित्व मिट जाएगा। वही कहा कि सनातन को बचाने के लिए आवश्यक है हिंदू राष्ट्र को घोषित किया जाए।
प्रभु की नगरी से उठा हिन्दू राष्ट्र का मुद्दा,मांगा समर्थन
November 04, 2023
0
Tags
