देवरिया जिले के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सामूहिक नरसंहार के घटना स्थल का निरीक्षण कर मृतक सत्य प्रकाश दुबे समेत पांच सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दूसरे पक्ष के प्रेम चंद यादव के परिजनों से मुलाकात कर शोक संबेदना व्यक्त किया है। बताते चलें कि दो अक्टूबर को जमीनी रंजिश में छः ग्रामीणों की मौत हुई थी जिसमें पहले प्रेम चंद यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या की गई उसी के प्रतिशोध में सत्य प्रकाश दुबे के पांच सदस्यों की निर्मम तरीके से हत्या की गई थी। एक सवाल के जवाब में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि घटना के लिए जो भी जिम्मेदार है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दोनों मृतक परिवार के साथ मेरी पार्टी खड़ी है। भारतीय जनता पार्टी के लोग एक पक्षीय बात कर बुलडोजर चलाने पर जोर दे रहे हैं जबकि इस घटना में दोनों तरफ से मौत हुई है। उन्होंने बताया की गोरखपुर जिले के जितने जिले है उसको मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ अपना जिला मानते हैं वहा पर उनका जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य होता है,उन्होंने इस घटना की सीबीआई जांच की मांग करने को कहा,उन्होंने कहा कि घटना में निर्दोष लोगों को फंसाया गया है,उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को इतना ही ब्राह्मणों से प्रेम था,तो विकाश दुबे के स्वजनों को क्यों नही गले लगाया, मृतक सत्य प्रकाश दुबे के बेटे देवेश कुमार दुबे ने अपने सुरक्षा का हवाला देते हुए अखिलेश यादव से मिलने से इंकार कर दिया , उस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इसके पीछे बीजेपी के नेताओं का हाथ है। इस मामले में दोनों पीड़ित परिवार के साथ न्याय हो रहा है।
देवरिया कांड में परिजनों से मिले अखिलेश, सरकार पर लगाया गंभीर आरोप
October 16, 2023
0
Tags
