शहद बेचने के दौरान करती थी घरों की रेकी,और फिर चोरी की घटना को देती थी अंजाम
दो शातिर महिला पांच लाख के जेवर सहित गिरफ्तार
झांसी पुलिस ने दो शातिर महिलाओ को चोरी हुए पांच लाख के जेवर सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त महिलाएं शहद बेचने का काम करती है। जो शहद बेचने के बहाने सूने घर को निशाना बनाती थी। जिन्हें पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर खुलासा करने ने सफलता हासिल की है।
एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया की थाना प्रेम नगर क्षेत्र के खाती बाबा के ईसाई टोला में एक सूने मकान को निशाना बनाया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जिस पर पुलिस ने मात्र 24 घंटे के अंदर ही सीसीटीवी फुटेज के आधार दोनो शातिर महिलाओ को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। वही बताया गया है की उक्त दोनों महिलाएं जमशेदपुर की रहने वाली है। जिनके पास से चोरी किए गए पांच लाख के आभूषण भी बरामद किए है।