कौन बनेगा करोड़पति में एक करोड़ जीतने वाले युवक का हुआ भव्य स्वागत, कपड़े के शोरूम में सेल्समैन है
देश के लोकप्रिय टीवी प्रोग्राम कौन बनेगा करोड़पति पर अपने जानकारी के बल पर एक करोड़ का पुरस्कार जीतने वाले युवक जसलीन कुमार का आजमगढ़ शहर के कुंवर सिंह उद्यान के सामने स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक अनूप सिंह यादव, व्यापारी नेता विवेक अग्रवाल समेत अन्य लोग रहे।
आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अवंतिका पुरी के निवासी जसलीन कुमार बहुत ही साधारण परिवार से जुड़े हैं। आज भी कच्चा मकान है। उनके पिताजी गैराज मैकेनिक है तो वह खुद आजमगढ़ शहर में एक कपड़े के शोरूम में सेल्समैन है लेकिन पढ़ाई और नॉलेज के प्रति उनका प्रेम कभी खत्म नहीं हुआ परिस्थिति के चलते ज्यादा पढ़ाई नहीं कर सके। लेकिन अपने हौसले को कभी कम नहीं होने दिया। कौन बनेगा करोड़पति के लक्ष्य को पाने के लिए 12 साल पहले मेहनत शुरू की और उसमें उसको सफलता मिली। 20 और 21 सितंबर को कौन बनेगा करोड़पति के प्रसारण में उसका प्रोग्राम आएगा। सुनते हैं जसलीन कुमार ने क्या जानकारी दी।