3 / 4 की रात बलिया में आए तूफान से सात नाव गंगा नदी में लापता।
पूर्वांचल में इस बार बारिश भले ही बारिश नही हुई। लेकिन नदियां उफान पर रहीं।वहीं 3 / 4 की रात में ऐसा तूफान आया कि गंगा नदी में सात नाव लापता हो गईं। फेफना थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव के नाविक और कुछ ग्रामीण गंगा नदी किनारे पहुंचे। लेकिन नाव नहीं मिल सकीं। हमारे संवाददाता ने लोगों से की बातचीत।
नाविक ने बताया कि एक बड़ी वाली नाव सात से आठ लाख की तथा शेष 6 नाव 30 हजार प्रति नाव की थीं। बड़ी नाव रजिस्टर्ड भी थी।नाविक के अनुसार नाव के सहारे ही रोजी रोटी चलती थी। सरकार से मदद की गुहार लोगों ने लगाई है।