भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के तमाम कार्यकर्ताओं ने तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर शुरू किया धरना प्रदर्शन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बस्ती जिले की सदर तहसील में भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के पदाधिकारीयो ने आज सदर तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं किसानों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह रोलू ने धरने का नेतृत्व करते हुए तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं उन्होंने कहा बिना रुपया लिए तहसील में कोई भी कार्य आगे नहीं बढ़ता है लगातार किसानों को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है।इसके साथ ही उन्होंने कहा कि तहसील में तैनात कर्मचारी अकूत संपत्ति खड़ी कर लिए हैं ऐसे में तमाम लोगों के संपत्तियों की जांच भी होनी चाहिए ।आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि आम जनता लगातार तहसील कर्मियों के शोषण का शिकार हो रही है जिलाध्यक्ष यशवंत सिंह रोलू ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 दिन में ऐसे तमाम कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं होगी तो वह एक वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे ।
इस दौरान प्रमुख प्रमुख रूप से अमित विक्रम सिंह ,शिवम श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह ,अविनाश सिंह ,नागेंद्र सिंह ,अंकुर सिंह ,राहुल चौधरी ,संजय गुप्ता के साथ अन्य तमाम लोग मौजूद रहे।