कप्तानगंज थाना क्षेत्र में सुबह एक बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें कुल 14 लोग घायल हो गए ।सूचना पर मौके पर कप्तानगंज पुलिस ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हाइवे के देवदूत प्रमोद ओझा की मदद से सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसमें से 7 लोग गंभीर रूप से घायल थे जिन्हें तत्काल चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें की हाईवे के देवदूत प्रमोद ओझा लगातार इस तरह के कार्य करते रहते हैं और अब तक उन्होंने अपने प्रयास से कई जिंदगियों को बचाने का कार्य भी किया है।