नगर पालिका से बसपा प्रत्याशी प्रीती त्रिपाठी ने सादगी के साथ किया नामांकन कहा जनता का मिलेगा आशीर्वाद तो बदल देंगे नगरपालिका की तस्वीर
आपको बता दें कि आज बस्ती जिले में नामांकन का आखिरी दिन था और ज्यादातर प्रत्याशियों ने आज अपना नामांकन किया।बसपा से नगर पालिका की प्रत्याशी प्रीती त्रिपाठी ने आज सादगी के साथ नामांकन किया।नामांकन के दौरान उन्होंने सादगी दिखाई और बिना भीड़ भाड़ के नामांकन किया।नामांकन के पश्चात पत्रकारों से बात चीत के दौरान उन्होंने कहा जनता का आशीर्वाद मिला तो नगर पालिका की तस्वीर बदल देंगी।प्रीती के ससुर ने कहा नगर पालिका के चुनाव में सभी दलों ने ब्राह्मण को छलने का कार्य किया है किसी भी दल ने ब्राह्मण का सम्मान नही किया।लेकिन बहन जी ने ब्राह्मणों के दर्द को समझा और उन्होंने सामान्य की सीट पर ब्राह्मण प्रत्याशी देकर ब्राह्मण का सम्मान बढ़ाया है।जिस तरह से ब्राह्मण के साथ अन्य बिरादरी के लोग उनसे जुड़ रहे है उससे उन्हें विजय श्री मिलती हुई दिख रही है।आपकी जानकारी के लिये बता दे कि प्रीती त्रिपाठी की सास किशोरा देवी प्रमुख रह चुकी है और उनके ससुर संत प्रकाश त्रिपाठी पूर्व मंत्री के रणनीतिकार रहे है ।बसपा से नामांकन के पश्चात अब जनता जनार्दन तय करेगी कि नगर पालिका की सीट किधर जाएगी।