Type Here to Get Search Results !

अफजाल अहमद ने जनपद वासियो को दी श्रीराम नवमी की बधाई

 ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने जनपद वासियो को दी श्रीराम नवमी की बधाई


संतकबीरनगर ।जनपद के सबसे बड़े ब्लॉक क्षेत्र सेमरियावा के आदर्श ग्राम पंचायत सेहुडा के ग्राम प्रधान अफजाल अहमद ने सभी क्षेत्रवासियों, साथी ग्राम प्रधानों, ब्लॉक में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों समेत जनपदवासियों को श्रीराम नवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए अफजाल अहमद ने कहा है कि पूरे देश में रामनवमी को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम का जन्मदिन उत्साह से मनाया जाता है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के प्रतीक हैं, उनका आदर्श चरित्र हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें मर्यादा पुरूषोतम भगवान श्री राम के व्यक्तित्व को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिये। उन्होंने कहा कि यह पर्व हमारी संस्कृति एवं परम्परा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में राम जी सदाचार, साहस और करुणा के प्रतीक हैं। उनका जीवन सत्य न्याय गुरुजनों के लिये सम्मान और मानवता के प्रति प्रेम के सिद्धांतों का पर्याय है। राम नवमी का पर्व हमें उनके आदर्शों को याद करने व उसे अपने जीवन में लागू करने का अवसर देता है जिससे मानव समाज का कल्याण हो सके।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad