Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के पदाधिकारियों ने इस तरह मनाया होली मिलन

 सबसे बड़ी राष्ट्रीय तिथि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा है :- प्रान्त प्रचारक आरएसएस सुभाष जी



बस्ती। 21 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) बस्ती नगर द्वारा होली मिलन समारोह और चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर मंगलवार को अटल प्रेक्षागृह ऑडिटोरियम में होली परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह का विधिवत उद्घाटन राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रांत प्रचारक सुभाष जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन तथा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। प्रान्त प्रचारक जी ने कहा कि हिन्दू परिवार आपस में मेल -भाव से रहे। आपस में जाति के आधार पर भेदभाव न करे। युवक महिलाओं का सम्मान करे उन्हें मातृभाव से देखे। तभी समाज का विकास होगा। साथ ही उन्होंने कहा की कल से चैत्र का महीना शुरू हो जायेगा। हिंदू कैलेंडर का पहला महीना चैत्र होता है जबकि अंतिम माह फाल्गुन होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाती है। इसी के साथ नया विक्रम संवत 2080 भी शुरू हो जाएगा। चैत्र माह को मधुमास के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू कैलेंडर के हर एक महीने का नाम नक्षत्रों के नाम पर होता है। चित्रा नक्षत्र की पूर्णिमा के कारण इस महीने को चैत्र का महीना कहा जाता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू नव वर्ष पूजा-पाठ के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब हिन्दू नव वर्ष का आरंभ होता है तब बसंत ऋतु का भी आगमन होता है। चैत्र माह और हिन्दू नव वर्ष का पहला पर्व मां दुर्गा के स्वागत से आरंभ होता है। चैत्र प्रतिपदा से ही चैत्र नवरात्रि मनाई जाती है। जो पूरे 9 दिन तक चलती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर इस दिन को हिंदू नववर्ष मनाया जाता है। उन्होंने कहा की जगतपिता ब्रह्माजी ने इसी दिन सृष्टि का निर्माण किया था। अनुमान के मुताबिक, करीब 1 अरब 14 करोड़ 58 लाख 85 हजार 123 साल पहले सृष्टि की रचना हुई थी। महाराजा विक्रमादित्य ने इसी दिन विक्रमी संवत का शुभारंभ किया था। इसी दिन देवी दुर्गा की आराधना का नवरात्रि महापर्व प्रारंभ होता है। सतयुग में प्रभु श्री रामचंद्रजी का राज्याभिषेक भी इसी दिन हुआ था। न्याय प्रणेता महर्षि गौतम की जयंती भी इसी दिन मनाई जाती है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ही महाराजा युधिष्ठिर का राज्याभिषेक हुआ था। आराध्य देव वरुणावतार भगवान झूलेलाल साईं का अवतरण दिवस भी मनाया जाता है। गुरु अंगद देव साहिब का अवतरण भी इसी दिन हुआ था। महर्षि दयानंद सरस्वती ने आर्य समाज की स्थापना की थी।

इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमो का मंचन सुयश कुमार मिश्र एवं संस्कार भारती की बहनों द्वारा तथा सरस्वती शिशु मंदिर शिवा  कॉलोनी की छात्राओं ने प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचार राजेश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विभाग प्रचारक अजय नारायण, विभाग कार्यवाह आशीष, जिला कार्यवाह श्रीराम जी, अभय, जिला शारीरिक शिक्षण प्रमुख अभिनव श्रीवास्तव,  नगर कार्यवाह मधुरेश, नीरज, राजीव, धर्मराज, सुभाष शुक्ल, विभाग सेवा प्रमुख अरविन्द सिंह, एबीवीपी से शिवानंद, विहिप से नागेंद्र, नगर प्रचारक मनीष,पूर्व विधायक बस्ती सदर दयाराम चौधरी, अभय पाल, प्रधानाचार्य संतोष सिंह,उमेश मणि, कैलाशनाथ दूबे, अरविन्द त्रिपाठी,  अंकित कुमार गुप्ता, गाइड कमिश्नर सत्या पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad