Type Here to Get Search Results !

छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

 आगरा किले में छत्रपति शिवाजी जयंती समारोह का शुभारंभ हुआ।  

इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आगरा पहुंच चुक हैं। वही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदि

त्यनाथ ने भी इस कार्यक्रम में वर्चुअल भाग लिया। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का खेरिया एयरपोर्ट पर  पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां से वे सीधे आगरा किला पहुंचे, और कार्यक्रम में भाग लिया। 

  इससे पहले कोल्हापुर, पुणे व महाराष्ट्र के अन्य जगह से 4000 से अधिक लोग बस व ट्रेनों के माध्यम से कल रात से ही आगरा पहुंच गए थे। हालांकि कार्यक्रम में 800 लोगों के शामिल होने की ही अनुमति थी। 

यहां पर छत्रपति शिवाजी महाराज की हिस्ट्री दर्शाने के साथ ही शिवाजी महाराज के आगरा किले में रहने तक की जानकारी एक अलग तरीके से किले के दीवान ए आम में कलाकारों के द्वारा दी गई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अंत में एकनाथ शिंदे का संविधान शुरू हुआ। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि आगरा किला ऐतिहासिक है, जहां शिवाजी को झुकाने प्रयास किया गया, लेकिन शिवाजी अपने स्वराज में सकुशल पहुंचे। 

मैं, आज मुख्यमंत्री के रूप में नहीं शिवाजी महाराज के एक मावले सिपाही के रूप में यहां आया हूं।

स्थापत्य, इंजीनियरिंग, जल सेना सभी क्षेत्रों में छत्रपति शिवाजी ने काम किया

आजादी के इतने सालों के बाद पहली बार यहां शिवाजी की जयंती का आयोजन हुआ

महाराष्ट्र के लोगों में बहुत खुशी है इस कार्यक्रम के लिए,आगरा की जनता का आभार, शिवाजी महाराज सबसे अलग क्योंकि हिंदू राज्य की स्थापना के बारे में सोचा और कुतुब शाही मुगलशाही सबसे लड़े। इसके बाद वह खेरिया एयरपोर्ट से रवाना हो गाएं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad