Type Here to Get Search Results !

सेन्ट्रल एकेडमी में उल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

 सेन्ट्रल एकेडमी में उल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस




 सेन्ट्रल एकेडमी में स्वतंत्रता  दिवस का पर्व उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। सहायक निदेशक अनुज तिवारी  ने  ध्वजारोहण करने के बाद छात्रों को सम्बोधित करते हुये कहा कि लम्बे संघर्ष, बलिदान के बाद देश आजाद हुआ । देश कई मोर्चो पर प्रगति की ओर है। अमर सेनानियांे के संकल्पांे को पूरा करना हम सबका दायित्व है। स्वतंत्रता दिवस हमें अमर बलिदानियों की याद दिलाता है।

प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने छात्रों को स्वतंत्रता आन्दोलन की विस्तार से जानकारी दिया कहा कि देश की विकास यात्रा चुनौतियों के बीच निरन्तर जारी है। अनेक बलिदानों के बाद देश को जो आजादी मिली उसकी रक्षा हम सबका दायित्व है। इस अवसर पर छात्र-छात्राओें मानसी, राजश्री तिवारी,  रौनक, शिवाकान्त, फरहान, अभिज्ञान बाल्मीकि, हर्षित दूबे, अलका, आराध्या, श्रेया, साक्षी, अंजली, एन्जल, मोहिनी, अलका, आदिति मिश्रा, दिव्यांशी, अन्वी, निषिका, गरिमा, मानसी, खुशी, रौना, शिवाकान्त आदि ने देश भक्ति पर केन्द्रित  सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। मुख्य रूप से आबिद अरशद, द्विजेन्द्र मिश्र, ऋषिका यादव, प्रियंका त्रिपाठी, ए.के. मिश्र, प्रिया राय, रानी, प्रतिमा, शिखा, महेश पाण्डेय, रूचि आदि ने छात्रों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व की जानकारी दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad