Type Here to Get Search Results !

पुस्तक का विमोचन कर अखिलेश यादव ने कही बड़ी बात



    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने आज पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह की जीवनी ‘‘छूना है आसमान‘‘ पुस्तक का विमोचन किया। कार्यक्रम का आयोजन प्रतापगढ़ से सांसद  एसपी सिंह पटेल ने किया था। इस अवसर पर  अखिलेश यादव ने श्रीमती कांति सिंह को समाज सेविका और शिक्षाविद् श्रीमती सावित्री बाई फुले की प्रतिमा भेंट की।

    पुस्तक के विमोचन के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्री अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा समाज को जोडती है। शिक्षा उपेक्षितों के लिए प्रकाश है। शिक्षा से जागरूकता आती है। जीवनी शिक्षा से जुड़ी होती है। पुस्तक के लिए श्रीमती कांति सिंह को बधाई देना चाहता हॅू। इसमें उनके पूरे जीवन का संघर्ष है। वे रूढ़िवादी समाज से लड़ते हुए यहां तक पहुंची है।

  अखिलेश यादव ने कहा कि आसमान छूने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहना पड़ता है। शिक्षा शोषण नहीं पोषण करती है। शिक्षा पाजिटिव और प्रोग्रेसिव बनाती है। लेकिन रूढ़िवादी लोग शिक्षा के खिलाफ रहते है और शिक्षा पर नियंत्रण करना चाहते है। जो शिक्षा का सम्मान नहीं करते है वे दंभी, अहंकारी और घमंडी होते है।  

    इस अवसर पर प्रतापगढ़ के सांसद  एसपी सिंह पटेल ने कहा कि  अखिलेश यादव प्रोग्रेसिव लीडर है। ये देश के अकेले नेता हैं जिनका विजन विकास है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश को विकास का रास्ता दिखाया। लाखों छात्रों को लैपटॉप वितरित किया। छात्राओं को कन्या विद्याधन दिया। राजधानी लखनऊ में इकाना अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया। आईटी सिटी बनाया। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वीमेन पावर लाइन सेवा शुरू की। पूरे देश में  अखिलेश यादव जैसा विजनरी नेता दूसरा नहीं है।

    पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि  अखिलेश यादव बेहद संवेदनशील नेता है। उन्होंने पीडीए के जरिए सामाजिक न्याय का आह्वान किया है। पीडीए की एकजुटता से वंचित और शोषित समाज में न्याय मिलेगा।

    कार्यक्रम में सांसद आरके चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री  राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह, लखनऊ पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, प्रवक्ता डॉ0 आशुतोष वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

    इस अवसर पर ‘‘छूना है आसमान‘‘ पुस्तक की लेखिका श्रीमती रेनू सैनी, समीक्षाकार श्रीमती राखी सैनी, श्रीमती अरूण ग्रेस सीईओ साइन ओ क्योर, अनूप पटेल, श्री सुशील कुमार,  शिखर पाल सिंह,  राकेश चौधरी एडवोकेट हाईकोर्ट, डॉ0 पंकज यादव, शान भटनागर, प्रोफेशनल आर्टिस्ट, दिनेश चौधरी एडवोकेट एवं लखनऊ खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के समस्त जनपदों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

       

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad