Type Here to Get Search Results !

दुल्हन ने इस वजह से तोड़ा रिश्ता,बेरंग लौटी बारात

 पिता के अपमान पर भड़की दुल्हन,तोड़ा रिश्ता, दुल्हन के बिना वापस लौटा दूल्हा।





 लखीमपुर खीरी।शादी- बारात की रौनक के बीच लखीमपुर खीरी से एक ऐसा मामला सामने आया है।जिसने समाज में चर्चा का विषय बना दिया है। 23 मई को लखीमपुर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक शादी हुई।जहां दूल्हे के नशे में होने की वजह से दुल्हन ने शादी के सात फेरे लेने के बाद भी ससुराल जाने से मना कर दिया।यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में हुई। जहां चंडीगढ़ से बारात आई थी। जयमाला और फेरों की रस में पूरी होने के बाद विदाई के समय दुल्हन ने अपना मन बदल लिया।दुल्हन का आरोप था कि दूल्हे पक्ष के लोगों ने नशे में गाली गलौज की और उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। 3 महीने पहले चंडीगढ़ निवासी करनजीत के साथ यह रिश्ता तय हुआ था।दूल्हा अपने परिवार के साथ एक सप्ताह पहले ही लखीमपुर आ गया था।23 मई को शहर के एक मैरिज हॉल में शादी की रसमें शुरू हुई। दूल्हे पक्ष के लोग कुछ लोगों ने दुल्हन को मनाने का प्रयास किया।लेकिन वह अपने फैसले पर अडिग रही। विवाद बढ़ने पर लड़की को टोली पुलिस  सूचना दी सदर कोतवाल हेमंत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली में दोनों बच्चों के बीच घंटों चली वार्ता के बाद सामान वापसी कर सहमति बनी दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ने का फैसला किया हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad