Type Here to Get Search Results !

सोफिया कुरैशी के समर्थन में सड़क पर उतरी आधी आबादी



    समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले में “शर्म करो विरोध मार्च“ का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय सेना की वीर, पराक्रमी भारत की शान कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध भाजपा के मंत्री विजय शाह द्वारा की गई आपत्तिजनक और देश विरोधी टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की गई।

    लखनऊ में विरोध मार्च का नेतृत्व महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया। उन्होंने कहा, कर्नल सोफिया कुरैशी न केवल भारत की सेना की शान हैं, बल्कि करोड़ों बेटियों की प्रेरणा भी हैं। उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके विजय शाह ने साबित कर दिया है कि भाजपा की सोच कितनी संकीर्ण, स्त्रीविरोधी और राष्ट्रविरोधी है। भाजपा को इस घृणित बयान पर देश से माफी मांगनी चाहिए और विजय शाह को तत्काल मंत्री पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए।“

    बनारस में नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष महिला सभा रीबू श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी जैसी बहादुर महिला अधिकारी पर टिप्पणी करना न केवल सेना का अपमान है, बल्कि देश की हर उस बेटी का भी अपमान है जो राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित है। विजय शाह को तुरंत अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए, और भाजपा को उन्हें पद से हटाना चाहिए।”

    महिला सभा की नेताओं ने कहा कि भाजपा के राज में बार-बार महिलाओं के सम्मान पर हमला होता है, और हर बार सरकार चुप रहती है। लेकिन समाजवादी पार्टी महिला सभा चुप नहीं बैठेगी। हर बेटी के सम्मान के लिए हम सड़क से संसद तक लड़ेंगे।

    प्रदेश भर में मार्च का नेतृत्व महिला सभा की कार्यकारणी द्वारा किया गया जिसमें प्रमुख रूप से  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नेहा यादव, राष्ट्रीय महासचिव वंदना चतुर्वेदी, जिला अध्यक्ष प्रेमलता यादव, महानगर अध्यक्ष मुन्नी पाल, प्रवक्ता नाहिद लारी खान, महासचिव मेहनाज खान, राजबाला रावत, ऊषा सेन,  अर्चना रावत आदि के साथ  कई राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहीं। सभी ने एक स्वर में भाजपा सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया और देश की बहादुर बेटियों के सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया।

    

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad