Type Here to Get Search Results !

ईद मिलन समारोह में जुटे दिग्गज, दी बधाई



    समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय 19 विक्रमादित्य मार्ग लखनऊ में ‘‘आओ गले मिले‘‘ कार्यक्रम के तहत होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह का आयोजन हुआ।

    कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव रहे। इस मौके पर मैनपुरी सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने भी होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह में हिन्दू-मुस्लिम सिख-ईसाई सभी धर्मो के धर्मगुरू और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए और एक दूसरे को होली की बधाई और ईद की मुबारकबाद दी।

    होली-ईद मिलन सद्भाव समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त म्यूजिशियन श्री ब्रायन सिलास ने शानदार प्रस्तुति देकर मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  ब्रायन सिलास ने लता मंगेशकर और अनुराधा पौडवाल के अलावा बॉलीवुड के मशहूर संगीत निर्देशकों के साथ भी प्रस्तुति दी है। उन्होंने पियानो पर मनमोहक धुनें निकालकर दर्शकों का मन मोह लिया।  अखिलेश यादव ने  ब्रायन सिलास का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव ने सद्भाव समारोह में आये हुए सभी लोगों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश गंगा-जमुनी संस्कृति का देश है। हम सब मिलजुलकर सभी त्यौहार मनाते हैं। भाईचारा और सद्भाव हमारे समाज की ताकत है। आज का कार्यक्रम उसी सद्भाव एकता और भाईचारे का संगम है। यही हमारे देश और समाज की सच्चाई है।

    सद्भाव समारोह में जनाब मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली साहब इमामे ईदगाह ऐशबाग लखनऊ, मौलाना याकूब अब्बास साहब, जनाब मौलाना फजले मन्नान साहब इमाम टीले वाली मस्जिद लखनऊ, श्री ज्ञानी गुरमेहर सिंह, हेड ग्रंथी गुरूद्वारा, विशप जेराल्ड जॉन मथायस, फादर रॉबर्ट क्वाडरस, फादर डोनाल्ड डिसूजा, जनाब राशिद अली मीनाई साहब सज्जादानसीन शाहमीना दरगाह लखनऊ, मौलाना कल्बे सिब्तैन नूरी साहब अध्यक्ष शिया चांद कमेटी, जनाब मौलाना फखरूल हसन नदवी साहब प्रोफेसर नदवा कॉलेज लखनऊ, जनाब हाफिज सईद अहमद साहब सज्जादा नसीन शाहमीना दरगाह लखनऊ, पंण्डित रवीन्द्र दीक्षित, श्री उदय प्रताप सिंह पूर्व सांसद, स्वामी ओमा द अक, श्री किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जनाब मौलाना मुस्तफा मदनी साहब सदर नूर फाउण्डेशन साबिक अमीर एहलेहदीस, प्रोफसर नैयर जलालपुरी साहब लखनऊ यशभारती, मौलाना सैफ अब्बास साहब, श्रीमती कमर रहमान साहिबा भारतीय वैज्ञानिक लखनऊ, डॉ0 साबिरा हबीब साहिबा प्रोफेसर रशियन लैग्वेज चेयरमैन स्टैडिंग कमेटी ऑफ माइनरिटी एजूकेशन, प्रोफेसर दिनेश कुमार हेड एण्ड डीन शिक्षा संकाय लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, प्रोफेसर बंदना हेड डिपार्टमेंट समाजशास्त्र विभाग बीएसएनबी पीजी कॉलेज लखनऊ, श्रीमती ताहिरा हसन साहिबा, रैनोन्ड सोशल वर्कर, मो0 हैदर बारसी देवां शरीफ, प्रो0 सैय्यद मौलाना नोमान साहब, वाइसप्रेसीडेंट जमीयत उल्ला उ0प्र0, मौ0 अफजल रिजवी साहब, श्री पंसीशाह बाबा देवां शरीफ, मौलाना मिसकैन साहब, श्री मसूद अब्दुल्लाह साहब नवाब साहब, श्री मुफ्ती अफरोज आलम कासमी, नई दिल्ली, मौलाना मौ0 आरिफ जहूर कासमी सदर जमीयत, मौ0 इकबाल कादरी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा, प्रो0 बी. पाण्डेय राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी शिक्षक सभा, श्री जॉय एण्टोनी राष्ट्रीय सचिव, श्रीमती मधु गुप्ता पूर्व एमएलसी, श्री शकील नदवी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक सभा उ0प्र0, श्री मो0 एबाद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा शामिल रहे।

    समारोह में सांसद सर्वश्री अवधेश प्रसाद, आरके चौधरी, जियाउर्रहमान बर्क, अफजाल अंसारी, मोहिबुल्लाह, जावेद अली मौजूद रहे।

    कार्यक्रम में सर्वश्री माता प्रसाद पाण्डेय नेता विरोधी दल, शिवपाल सिंह यादव राष्ट्रीय महासचिव, रामगोविन्द चौधरी पूर्व नेता विरोधी दल, राजेन्द्र चौधरी एमएलसी/राष्ट्रीय सचिव, श्यामलाल पाल प्रदेश अध्यक्ष, ओम प्रकाश सिंह विधायक, अबू आसिम आजमी विधायक, रविदास मेहरोत्रा, आलम बदी विधायक, अमिताभ बाजपेयी विधायक, जासमीर अंसारी एमएलसी, शाहिदा खातून विधायक, रामऔतार सैनी विधायक, शाह आलम गुड्डू जमाली, एमएलसी, संग्राम सिंह यादव विधायक, सुरेश यादव विधायक, अताउर्रहमान विधायक, फहीम इरफान विधायक, अरमान खां विधायक, महबूब अली विधायक, नवाब मसूद अब्दुल्ला, मोहम्मद रिजवी विधायक, नसीम सोलंकी विधायक, आशु मलिक विधायक, नासिर कुरैशी विधायक, शहजिल इस्लाम विधायक, अम्बिका चौधरी पूर्व विधायक, अन्नू टण्डन पूर्व सांसद, अरविन्द सिंह गोप पूर्व मंत्री, यामीन खां, देवेन्द्र सिंह जीतू, नवीन धवन बंटी, शामिल रहे हैं।

    समारोह में श्रीमती जूही सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, श्रीमती रीबू श्रीवास्तव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी महिला सभा, सुश्री पूजा शुक्ला पूर्व विधानसभा प्रत्याशी, श्रीमती नाहिद लारी खान प्रवक्ता, श्रीमती वंदना मिश्रा, आदि शामिल रहीं है।    

      

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad