Type Here to Get Search Results !

संजय जोशी के जन्मदिन पर उमड़े लोग,बन सकते हैं रास्ट्रीय अध्यक्ष

 संजय जोशी को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाये जाने की अटकलें तेजः जन्म दिन पर उमड़े लोग

 
 

चैत्र राम नवमी को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का जन्म दिन उत्साह और संकल्प के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने दिल्ली स्थित  संजय जोशी के आवास पर पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीष श्रीवास्तव ने फोन पर बताया कि इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सो से आये लोगों ने जिनमें सभी जाति, सम्प्रदायों के लोग थे संजय जोशी के जन्म दिन पर अपनी खुशियांें को साझा किया।
राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक डा. राजीव कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष राजू सिंह चन्द्रबंशी ने बताया कि  वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तरह वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णकालिक प्रचारक रह चुके हैं। जोशी ने 2001 से लेकर 2005 तक बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं। नागपुर में जन्मे और वहां कुछ साल तक प्रोफेसर रहे जोशी गुजरात में भी काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ 1988 से 1995 तक लगातार काम किया था। 1995 में पहली बार बीजेपी को गुजरात में सत्ता का स्वाद चखने को मिला इसका श्रेय संजय जोशी को भी जाता है। कार्यकर्ताओं में इस बात को लेकर प्रसन्नता है कि उन्हें पार्टी  में विशेष दायित्व सौंपा जा सकता है।
भाजपा और संघ परिवार के साथ ही संजय जोशी से जुड़े  कार्यकर्ताओं को ऐसा लगता है कि  मैकेनिकल इंजीनियर की डिग्री वाले 62 वर्षीय संजय जोशी भाजपा के ‘मैकेनिज्म’ को भी बखूबी समझते हैं। वे संघ के पूर्वकालिक प्रचारक हैं। 1989-90 में संजय जोशी को आरएसएस ने संगठन को मजबूत करने के लिए गुजरात भेजा था। उस समय उन्हें संगठन मंत्री का पद दिया गया था, जबकि नरेन्द्र मोदी संगठन मंत्री के रूप पहले से ही काम कर रहे थे। दोनों ने ही मिलकर पार्टी को मजबूत किया और 1995 में भाजपा ने पहली बार गुजरात में सरकार बनाई। ऐसे में उनकी योग्यता, क्षमता को देखते हुये राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व सौंपा जा सकता है। इसकी अटकले में गर्म है।
संजय जोशी के जन्म दिन पर शुभेच्छा व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय सामाजिक समरसता संगठन के राष्ट्रीय संयोजक और संरक्षक डा. राजीव कुमार श्रीवास्तव , राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू सिंह चंद्रवंशी, राष्ट्रीय महामंत्री डा. निशीथ श्रीवास्तव , जयप्रकाश बंजारा, छत्रपाल जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा , मोहम्मद आजाद, दानिश अखवी, एडवोकेट सुरेन्द्र कुमार सिन्हा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर कोली , संगठन महामंत्री सनी शर्मा, उत्तर प्रदेश महामंत्री शक्ति सिंह, हरियाणा प्रदेश संगठन महामंत्री, लोकेश कुमार पाठक, प्रदेश महामंत्री राघव चौहान, मध्यप्रदेश अध्यक्ष  निशार खान, महामंत्री अभिषेक कौशल,  जम्मू कश्मीर प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद  मुजफ्फर सफी, महामंत्री लोन सब्बीर, सामाजिक कार्यकर्ता आसिफ अल्ली मीर के साथ ही बड़ी संख्या में अनेक प्रान्तो के लोग शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad