Type Here to Get Search Results !

पूर्व सांसद ने विवेकानंद मिश्र को दी बधाई

 विवेकानंद मिश्र पुनः बने भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने दी शुभकामनाएं



बस्ती। बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक बार फिर विवेकानंद मिश्र पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन के इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।


पूर्व सांसद एवं असम के भाजपा प्रभारी हरीश द्विवेदी ने विवेकानंद मिश्र को पुनः जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो निर्णय लिया है, वह सभी को स्वीकार करना चाहिए और पूरी निष्ठा से पार्टी को मजबूत करने में योगदान देना चाहिए।


हरीश द्विवेदी ने कहा कि विवेकानंद मिश्र एक समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं, जिनका संगठनात्मक कौशल मजबूत है। उनके नेतृत्व में भाजपा को जिले में मजबूती मिलेगी और आगामी चुनावों में पार्टी को इसका लाभ मिलेगा।


गौरतलब है कि विवेकानंद मिश्र पूर्व में भी भाजपा जिलाध्यक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। उनके कार्यकाल में पार्टी ने जिले में कई सफलताएँ अर्जित की हैं। पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव और समर्पण को देखते हुए उन्हें पुनः यह जिम्मेदारी सौंपी है।


इस नियुक्ति से भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलेभर में जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा मिठाइयाँ बांटी जा रही हैं और जश्न मनाया जा रहा है। भाजपा समर्थकों का मानना है कि विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पार्टी जिले में और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad