Type Here to Get Search Results !

जनतंत्र को निर्णायक मानते थे डा. राम मनोहर लोहिया- महेन्द्रनाथ यादव

 जयन्ती पर डा. राम मनोहर लोहिया के योगदान पर विमर्श

समाजवादियांें ने किया शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को बलिदान दिवस पर नमन
 जनतंत्र को निर्णायक मानते थे डा. राम मनोहर लोहिया- महेन्द्रनाथ यादव



 रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव को उनके बलिदान दिवस पर याद करने के साथ ही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी, प्रखर चिन्तक समाजवादी विचारक डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयन्ती पर याद किया गया।  उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुये वक्ताओं ने कहा कि डॉ. लोहिया ने विश्व-नागरिकता का सपना देखा था। जनता को वह जनतंत्र का निर्णायक मानते थे।
डॉ. लोहिया को नमन् करते हुये  सपा अध्यक्ष एवं  सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव  ने कहा कि डा. लोहिया मानव की स्थापना के पक्षधर समाजवादी थे। उनका मानना था कि सरकार चाहे लड़ती रहे मगर हिंदू और मुसलमानों को एक हो जाना चाहिए डॉक्टर लोहिया ने न्याय उदारता और दृढ़ता से हिंदू मुसलमानों के विनाश के कारणों को ढूंढने तथा उनका  समाधान करने की प्रेरणा  दी ।
 पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी, पूर्व मंत्री श्रीपति सिंह, चन्द्रभूषण मिश्र, दयाशकर मिश्र, समीर चौधरी, मो. स्वालेह, नवीन कुमार पाण्डेय, रवि चन्द यादव, महेश चौधरी, आयुष पाण्डेय, पंकज निषाद, मो. सलीम आदि ने कहा कि डा. लोहिया के जीवन से युवा पीढी को प्रेरणा लेनी चाहिये कि किस प्रकार से उन्होने विषम परिस्थितियों में समाजवाद की अलख को जगाये रखा। कहा कि डॉ राम मनोहर लोहिया की  दृष्टि में भारत को सुधारने और उसे प्रगति की राह पर लाने का एकमात्र रास्ता समाजवाद था उनके समाजवाद संबंधी विचारों का उल्लेख उनकी पुस्तकों में मिलता है। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। कहा कि देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, छात्र-छात्राओं में हताशा की किरणें और आए दिन राजनीतिक परिदृश्य में परिवर्तन इस ओर इशारा करती हैं कि राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है।
कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष राजाराम यादव, रविन्द्र यादव, अजय यादव, गीता भारती, जमील अहमद, मुरलीधर पाण्डेय, राम सिंह यादव, युनुस आलम, विवेक यादव, विपिन त्रिपाठी, रहमान सिद्दीकी, अरविन्द सोनकर, धर्मराज यादव, राहुल सिंह, हनुमान गौड़, डा. राम प्रकाश सुमन, राजेन्द्र यादव, अरविन्द यादव, राजेन्द्र चौधरी, रन बहादुर यादव, तूफानी यादव, डा. देवेन्द श्रीवास्तव, रजनीश यादव, रजवन्त यादव, रामशंकर निराला, हरीश गौतम, फूलचन्द भारती, मधुबन यादव, चीनी चौधरी के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। अंत में समाजवादी पार्टी नेता विन्द्रेश चौधरी और सपा नेत्री विन्धवासिनी के पुत्र के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad