Type Here to Get Search Results !

किसान ने चावल से बनाई 10 फीट की अनोखी मूर्ति

 किसान शैलेन्द्र उत्तम ने चावल से बनाई 10 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की अनोखी मूर्ति



 उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के सराय धरमपुर गांव के निवासी और किसान शैलेन्द्र उत्तम ने एक अनोखी कला का प्रदर्शन करते हुए भगवान श्रीराम की 10 फीट ऊंची मूर्ति चावल से तैयार की है। इससे पहले भी वे अपनी कला के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवा चुके हैं। शैलेन्द्र उत्तम ने बताया कि उन्होंने भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के प्रतीक के रूप में 14 मन चावल का उपयोग करके इस अद्भुत मूर्ति को बनाया है। उनका कहना है कि जब श्रीराम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ, तभी उन्होंने संकल्प लिया था कि वे अपनी कला से प्रभु श्रीराम की एक विशेष मूर्ति बनाएंगे, और अब उनका यह सपना साकार हो गया है।


छह महीने की मेहनत का नतीजा


शैलेन्द्र उत्तम ने इस मूर्ति को लगभग छह महीनों में तैयार किया है। इससे पहले भी वे अपनी कला के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने एक रुपये का सिक्का, अशोक चक्र सहित अन्य अनूठी कलाकृतियां बनाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया था।


शैलेन्द्र उत्तम एक साधारण किसान परिवार से आते हैं। उनके पिता भी किसान हैं और उन्होंने अपने पिता के साथ खेती करते हुए कला के क्षेत्र में यह विशेष मुकाम हासिल किया है। उनकी इस अनोखी रचना को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आ रहे हैं और इसे भगवान श्रीराम के प्रति उनकी अटूट भक्ति का प्रतीक मान रहे हैं।

शैलेन्द्र उत्तम की यह कृति कला प्रेमियों के लिए प्रेरणा है और उनकी यह उपलब्धि एक बार फिर उन्हें चर्चा में ले आई है।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad