भाजपा नेता ने सिपाही पर मारपीट करने का लगाया आरोप, धरना प्रदर्शन किया शुरू।
लखीमपुर खीरी में एक पारिवारिक विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा नेता चंदन साह ने स्थानीय पुलिस चौकी पर एक सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अपने समर्थकों के साथ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सिपाही से धक्का मुक्की का मामला तब शुरू हुआ जब भाजपा नेता का जीजा अपने बेटे के साथ पत्नी से हुए विवाद के कारण कोतवाली पहुंचा। इस पारिवारिक मामले में मध्यस्थता के लिए संकटा देवी पुलिस चौकी ने दोनों पक्षों को बुलाया था। चौकी पर मौजूद एक सिपाही और भाजपा नेता के बीच किसी बात को लेकर तनातनी हो गई।जिसमें कथित तौर पर धक्का मुक्की की नौबत आ गई। इस घटना के बाद भाजपा नेता चंदन शाह अपने दो तीन साथियों के साथ धरने पर बैठ गए।उनके समर्थन में अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और स्थानीय प्रशासन मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहा है।