चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ, मनीष वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार मंत्री बने
विकास भवन सभागार में सोमवार को उ0प्र0 चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ पशुपालन विभाग जनपद बस्ती के द्विवार्षिक अधिवेशन में विनय प्रताप सिंह पशु फार्मासिस्ट की निगरानी में चुनाव सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में संघ के जिला अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, जिला मंत्री तौलू प्रसाद के देखरेख में विश्वनाथ श्रीवास्तव अध्यक्ष, मनीष चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अर्जुन कुमार मंत्री, ओंकार श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष एवं राकेश सिंह लेखासम्प्रेक्षक के पदों पर चुने गये।उक्त पदाधिकारियों को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उ0प्र0 बस्ती के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल ने पद एवं गोपनीयता की सपथ दिलाई।
चुनाव प्रक्रिया के उपरान्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मदन मोहन मिश्रा, जितेन्द्र सिंह को कर्मचारियों ने अंगबस्त्र, रामायण देकर भावभीनी विदाई दी गयी।
इस दौरान अर्जुन कुमार, राजकुमार, रणविजय सिंह, दयाराम, अनूप कुमार, नसीम अली, राजकुमार गौड़, हरीश कुमार, अम्ब्ररीश सिंह, मनीष चौधरी, अनुज कुमार, ओंकार श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, ज्ञानचन्द्र चौहान, अर्जुन कुमार द्वितीय, रविन्द्र चौहान, सुमन, श्याम ओझा, मंजू सिंह एवं विश्वनाथ श्रीवास्तव के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।