Type Here to Get Search Results !

जन जन तक संविधान पहुँचाएगी भाजपा बनी रणनीति

 भाजपा 11 जनवरी से चलाएगी संविधान गौरव अभियान


 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के संविधान को बने 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर संविधान गौरव अभियान का आयोजन कर रही है। यह अभियान 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलेगा, जिसका उद्देश्य संविधान में निहित मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाना है। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

जिला स्तर पर कार्यशाला के बाद बुधवार को भाजपा के सभी मंडलों पर कार्यशालाओं का आयोजन हुआ। 

गनेशपुर मंडल की कार्यशाला में जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि यह अभियान विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से संविधान के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देगा। बाबा साहब आंबेडकर की विरासत का सम्मान करने के लिए बूथ स्तर पर भी अभियान चलाए जाएंगे।

साऊँघाट मंडल की कार्यशाला में अमृत कुमार वर्मा ने बताया कि 15 से 25 जनवरी के बीच शिक्षण संस्थानों में "हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान" विषय पर क्विज, निबंध, और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 18 से 25 जनवरी तक भाजपा युवा मोर्चा अनुसूचित जाति छात्रावासों और कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाएगा। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान और संविधान के प्रति भाजपा की प्रतिबद्धता को प्रचारित किया जाएगा।

अभियान के तहत 20 और 25 जनवरी को अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों में रैलियां और सभाएं आयोजित होंगी। वहीं, 25 जनवरी को पार्टी कार्यकर्ता बूथ और मंडल स्तर पर संविधान के प्रस्तावना और नीति-निर्देशक तत्वों पर चर्चा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad