आकांक्षी नगर योजना के अन्तर्गत विद्यालयों का विकास
उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम आकांक्षी नगर योजना के अन्तर्गत राज्य में चयनित १०० नगर पंचायतों के समेकित विकास का कार्य किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में नगर पंचायतों के सहयोग हेतु सी• एम• फेलो की नियुक्ति किया गया है। इसी पृर्किया में बस्ती जिले के बनकटी नगर पंचायत को आकांक्षी नगर पंचायत के रूप में चयनित किया गया है। शिक्षा के विकास हेतु आकांक्षी नगर पंचायत बनकटी के विभिन्न विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षाएं, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर कि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।इस कार्यक्रम में चरणवार दो विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा का निर्माण अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह के सुयोग्य नेतृत्व में कार्य प्रारंभ किया है। जिसका निरीक्षण शनिवार को अधिषाशी अधिकारी ऋचा सिंह द्वारा किया गया। इस निरीक्षण के दौरान सी• एम• फेलो दीपिका वर्मा, अतुल पाल, आशीष श्रीवास्तव, सूरज व भगवान दीन उपस्थित रहे।
