Type Here to Get Search Results !

साहसिक फैसलों ने इन्दिरा गांधी को बनाया आयरन लेडी-अशोक श्रीवास्तव

 सदियों तक याद रहेगा इंदिरा गांधी का अदम्य साहस

देश को समृद्ध बनाने से लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ने तक, कहीं झुकी नही इन्दिरा गांधी
साहसिक फैसलों ने इन्दिरा गांधी को बनाया आयरन लेडी



 भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, भारत रत्न से सम्मानित स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी की 107 वीं जयंती कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर विचार गोष्ठी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके अदम्य साहस, कठोर फैसलों और दृढ इरादों को याद किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवकता मो. रफीक खां ने किया। मुख्य अतिथि उ.प्र. कांग्रेस के उपाध्यक्ष केशवचन्द यादव ने कहा इन्दिरा गांधी शक्ति, समर्पण, साहस और संकल्प की मिसाल थीं।

उन्होने कभी अपने सिद्धान्तों से समझौता नही किया और न ही निर्णय लेने में देरी। बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर जहां आम जनमानस के लिये तरक्क्ी का रास्ता खोला वहीं पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दुनिया का भूगोल बदलकर अपनी शक्ति का अहसास कराया। यदि उन्होने विस्फोटक इरादों के सामने सिर झुकाना कबूल किया होता तो उनकी हत्या न होती। उसर रास्ते पर चलकर राहुल गांधी ने एक ऐसे जननायक के रूप में अपनी छबि बनाई है जिसने झूठ, फरेब और नफरत की राजनीति को हाशिये पर लाकर समूचे देश में मोहब्बत की दुकान की खोलने की बात कही। विशिष्ट अतिथि दिलीप निषाद ने कहा हमे इन्दिराजी को अपने बीच महसूस करने की जरूरत है। उनके वसूलों पर चलकर हमे मौकापरस्तों को सत्ता से उखाड़ फेकंना है। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा कांग्रेस पार्टी कई दशक से सत्ता में नही है, बावजूद इसके कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। आज समूचा देश इन्दि गांधी का याद कर रहा है। मौजूदा राजनेताओं को उनकी जीवन शैली और निडरता से सबक लेना चाहयि। डपरपोक प्रधानमंत्री ने मणिपुर पर कोई फैसला लेना दूर उधर देखने का भी साहस नही जुटा पा रहे हैं।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध तिवारी, लालजीत पहलवान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डा. आलोक रंजन वर्मा, डा. वाहिद सिद्धीकी, जिपंस. अनिल कुमार भारती, विश्वनाथ चौधरी, महिला अध्यक्ष डा. शीला शर्मा, डीएन शास्त्री, धनाथ पटेल आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गिरजेश पाल, अवधेश सिंह, गंगा प्रसाद मिश्रा, सुरेन्द्र मिश्रा, शौकत अली नन्हू, अलीम अख्तर, पृथ्वीपाल चौधरी, सन्तराम, रंजना सिंह, पूजा सिंह, रामबचन भारती, निशान्त श्रीवास्तव, सर्वेश शुक्ल, रामचन्द्र चौहान, जयप्रकाश चौबे, संजीव त्रिपाठी, शिवभिति मिश्रा, आनंद निषाद शीतला शुक्ला, बृजेश पाण्डेय, सुनील पांडे, फिरोज खान, मो. सिद्धीक, साधूसरन आर्य, इजहार अहमद, अमरबहादुर शुक्ल, लक्ष्मी यादव, राजेश भारती, रामबाबू, अब्दुल जब्बार, गुड्डू सोनकर, कवजय प्रकाश पाण्डेय, मंजू पाण्डेय, जमील अहमद, घनश्याम, दिलीप श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, शब्बीर अहमद, मो. अशरफ, दीपेन्द्र सिंह, अभिषेक सिंह, सरोजबाला कनौजिया, शकुन्ता देवी, शिवनरायन पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, रामकृपाल दूबे सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad