Type Here to Get Search Results !

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ प्रज्ञा पुराण कथा

 कनैला में भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ प्रज्ञा पुराण कथा 




 विकास क्षेत्र बहादुरपुर के कनैला में स्थित सत्येश्वर नाथ धाम में गायत्री परिवार द्वारा विश्व शांति हेतु 7 दिवसीय पवन प्रज्ञा पुराण संगीतमयी कथा एवं पंचकुंडीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक आचार्य दिनकर जी की के अगुआई में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान माता गायत्री के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा के दौरान माता के भक्तों ने जगह जगह पुष्प वर्षा की। इस दौरान कलश लिए कन्याएं पौराणिक नदी मनोरमा के उमरिया चौराहे पर स्थित सोंधिया घाट पर पहुंची जहां से कलश भर पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां कलश स्थापित करते हुए कथा व अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ।
     इस दौरान कथा व्यास आचार्य अरुण शुक्ल ने कहा कि मनुष्य में देवत्व का अवतरण और धरती पर सतयुग की वापसी शांतिकुंज हरिद्वार का उद्देश्य है। विचार शुद्धि, भाव शुद्धि और कर्म शुद्धि से ही मानव मात्र में देवत्व का भाव जगाया जा सकता है। हम सुधरेंगे युग सुधरेगा भाव मन में रखते हुए जब तक हर व्यक्ति अपने से सुधार शुरू नहीं करेगा तब तक हम संसार में किसी तरह का सुधार नहीं कर सकते। 
     इस दौरान मुख्यरूप से मंगलदेव शुक्ल, उर्मिला शुक्ल, विद्यावती सिंह, परमात्मा शर्मा, राम प्रकाश वर्मा, अविनाश कुमार, चंद्रिका सिंह, पवन कुमार सिंह, रमेश पाण्डेय, पंकज सिंह, वृजेश सिंह, राम ललित चौधरी, निर्भय सिंह, राम अवतार के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad