Type Here to Get Search Results !

अखिलेश ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी,किया खुलासा


    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने उपचुनाव में प्रशासन को आगे करके जितनी बेईमानी हो सकती थी उतनी बेईमानी किया है। उपचुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कम प्रशासन ने ज्यादा वोट डाला है। भाजपा ने उपचुनाव में बेईमानी की पराकाष्ठा कर दी। भाजपा ने हम लोगों को भी कोचिंग दे दिया है कि किस तरह से चुनाव लड़ा जाता है।

    अंबेडकरनगर में आलापुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक त्रिभुवन दत्त के घर आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा उपचुनाव की सभी सीट  हार रही थी लेकिन प्रशासन ने बेईमानी करके उसे जिताया है, सभी लोगों ने देखा कि किस तरह से प्रशासन ने सत्ता का दुरुपयोग करके समाजवादी पार्टी के वोटरों को वोट नहीं डालने दिया। वोटरों के साथ गाली गलौज किया और उन्हें धमकाया।

   अखिलेश यादव ने संभल को लेकर कहा कि संभल में हुई घटना के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। संभल में घटना हुई नहीं है भाजपा सरकार ने उसे कराया है। अफवाहों में कुछ नहीं होता है लेकिन अफवाहों से बहुत कुछ हो जाता है।

 अखिलेश यादव ने कहा कि संभल में जब 19 तारीख को पहले दिन सर्वे हुआ तो सभी लोगों ने सर्वे में पूरा सहयोग दिया और सर्वे का काम पूरा हुआ लेकिन उसके बाद क्या कारण है कि दोबारा सर्वे करना पड़ा। जब सर्वे टीम दोबारा गई तो क्या उसके साथ भाजपा के कार्यकर्ता नहीं थे, क्या भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी नहीं की, पुलिस प्रशासन ने भाजपा के नारेबाजी करने वाले कार्यकर्ताओं पर क्या कार्रवाई की।

        

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad