Type Here to Get Search Results !

उपचुनाव में भाषण के दौरान सफाई देते नजर आये जयंत चौधरी


 अलीगढ़ गौमत चौराहे पर खैर विधानसभा अपचुनाव के तहत भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा आरएलडी का अटूट गठबंधन है। खैर उपचुनाव में 56 भोग की थाली सज चुकी है। अब इसमें अन्य कोई मिठाई नहीं आ सकती। जैसे थाली में और कोई मिठाई नहीं आ सकती इसी तरह खैर विधानसभा सीट पर भाजपा के सामने किसी पार्टी का मुकाबला नहीं है।

 उन्होंने कहा कि खैर विधानसभा क्षेत्र से उनके बाबा चरण सिंह चौधरी का घरेलू लगाव रहा है। यहां के लोगों का प्रेम और स्नेह हमारे परिवार को हमेशा मिला है ।खैर क्षेत्र ने मेरी बुआ को चुनकर विधानसभा भेजा था। आपने पिछली सरकारों की भी कार्यकाल देखे होंगे पिछली सरकारों के कार्यकाल में अरायकता थी। बेरोजगारी का बोलबाला था। वर्तमान भाजपा सरकार रोजगार मेले लगाकर नौजवानों को रोजगार देने का कार्य कर रही है। इससे पहले की सरकारों में कभी भी यह काम नहीं हुआ था। स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने 1915 में देश को स्वतंत्र भारत घोषित कर खुद राष्ट्रपति बने थे। और बरकतुल्लाह को प्रधानमंत्री बनाया था। भाजपा और आरएलडी का अटूट गठबंधन है। मुख्यमंत्री ने मीरपुर में प्रचार के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं को आरएलडी प्रत्याशी की प्रचार के लिए लगा दिया है। तो हमारी भी नीति  जिम्मेदारी है कि खैर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर को भारी मतों से विजई बनाना है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad