Type Here to Get Search Results !

महाराष्ट्र जीत पर गदगद हुये भाजपाई

यूपी व महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचण्ड जीत से गदगद हुए भाजपाई

श्रीराम हमारे राजा थे हैं व रहेंगे अवधेश प्रसाद व राम प्रसाद सांसद हो सकते हैं राजा नहीं-सुदामा


उपचुनाव परिणाम के नतीजों का सुबह से ही इंतजार कर रहे भाजपाईयों में युपी उपचुनाव के 9 में से 7 सीटों पर जीत के साथ साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिले प्रचण्ड जीत से भाजपाईयों में गजब का उत्साह देखा गया हर्रैया में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं संग चुनाव परिणाम पर नजर टिकाए भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने पूरे देश के साथ साथ उत्तर प्रदेश के उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन व महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में  मिले प्रचण्ड जीत को हिंदुत्व का जीत बताया कार्यकर्ताओं व समर्थकों को जलेबी खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए  उन्होंने कहा कि संविधान को खतरा जैसे भ्रामक प्रचार व झूठे वादों से लोकसभा में विपक्ष को थोड़ी सफलता क्या मिली वो हिन्दुत्व व राम मंदिर पर आग उगलने लगे सपा मुखिया ने तो प्रभू श्री राम की अयोध्या का राजा तक अवधेष प्रसाद को सदन में बता डाला उनके समर्थक 27 में सपा सरकार का सपना तक बुनने लगे थे किन्तु आज पूरे देश के चुनाव परिणाम के साथ साथ युपी उपचुनाव परिणाम ने इनके सपने को दफन कर दिया आज के चुनाव परिणाम से स्पष्ट है कि कांग्रेस की तरह सपा भी आने वाले दिनों में लुप्त हो जायेगी क्योंकि हिन्दुस्तान की जनता मानती है  कि हम सत्य सनातन धर्म को मानने वालों के राजा प्रभु श्रीराम थे हैं व रहेंगे ऐसे में जनता राम विरोधियों को नकार चुकी है।इस मौके पर मंडल महामंत्री शक्तीदीप पाठक, विमलेंद्र सिंह, सत्यनारायण पाण्डेय, दिनेश तिवारी, अयोध्या सिंह,मनोज पाण्डेय, उदयभान द्विवेदी, राजीव पाण्डेय, राजेन्द्र निगम, सुरेन्द्र श्रीवास्तव,लोकेश, उमेश,गौविन्द चौहान, संतोष यादव, अवधेश बर्मा, गणेश पाण्डेय सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad