Type Here to Get Search Results !

किसानों को उन्नति तकनीकी की दी गयी जानकारी


 कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के नाना जी देशमुख सभागार में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय रबी उत्पादकता गोष्टी का कृषि विभाग द्वारा आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद में खाद, दवा एवं बीज की उपलब्धता के बारे में बताया। उन्होंने कहा बीज एवं पौधों से खाद्यान्न का उत्पादन बढ़ाया जा सकता है तथा उच्च गुणवत्ता का अनाज तैयार होगा। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों की प्रशंसा किया तथा जनपद के समस्त विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ने स्टालों का अवलोकन किया, साथ ही प्रसन्नता व्यक्त की। उप कृषि निदेशक अशोक कुमार गौतम ने कृषि विभाग की कार्य योजना एवं प्रगति के बारे में अवगत कराया।

केंद्राध्यक्ष डॉ. एस. एन. सिंह ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद देते हुए केंद्र की उपलब्धियो के बारे में अवगत कराते हुए काला नमक में उपस्थित पोषक तत्वों एवं जनपद में फैलाव की अपार संभावनाओं के बारे में प्रतिभागियों से विस्तार से चर्चा की। साथ ही साथ-साथ आम की रंगीन प्रजातियों एवं मशरूम उत्पादन के बारे में जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. वी. बी. सिंह ने बीजोत्पादन तकनीक के बारे में चर्चा की।

प्रसार वैज्ञानिक आर. वी. सिंह ने कहा की वर्तमान में हमारी मृदा का स्वास्थ्य बिगड़ता चला जा रहा है, हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम अपनी मृदा का स्वास्थ्य बनाए रखें। पादप सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ.  प्रेम शंकर ने मृदा उपचार, बीजोपचार एवं उत्पादित उत्पाद की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए हमें प्राकृतिक खेती एवं जैविक खेती की ओर अपने आप को आकर्षित करना होगा, तभी हम अपनी मृदा का स्वास्थ्य एवं रसायन मुक्त उत्पाद ले सकते हैं।

केंद्र की ग्रह वैज्ञानिक डॉक्टर अंजलि वर्मा ने आए हुए प्रतिभागियों को अपने संबोधन में मूल्यवर्धित उत्पाद को कैसे तैयार करें एवं घर के अगल-बगल ताजी सब्जियां लेने हेतु किचन गार्डन लगाने पर जोर दिया। हरिओम मिश्र कृषि वैज्ञानिक एकीकृत फसल प्रबंधन के बारे में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि रक्षा अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी एवं भारी संख्या में कृषक एवं कृषक महिलाए उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad