- फतेहपुर पहुंचे सूरत के जांबाज, 1400 किमी साइकिल यात्रा से फैला रहे फिट इंडिया और भगवान राम की आस्था का संदेश
गुजरात के सूरत से फिट इंडिया का संदेश लेकर निकले दो युवाओं ने 1400 किलोमीटर की साइकिल यात्रा का साहसिक कदम उठाया है। बीकॉम फर्स्ट ईयर के छात्र रोहित बरिया और भाविक कल्सकिया ने 13 दिनों में 1200 किलोमीटर की दूरी तय कर फतेहपुर जिले में प्रवेश किया। उनकी यात्रा गुजरात से मध्य प्रदेश और फिर उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए अयोध्या तक जारी है।दोनों छात्रों का कहना है कि भगवान श्रीराम उनके आराध्य हैं और मंदिर निर्माण के ऐतिहासिक क्षण में वे अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अयोध्या पहुंचना चाहते हैं। साइकिल यात्रा के माध्यम से ये युवा फिट इंडिया का संदेश भी लोगों तक पहुंचा रहे हैं।
रोहित बरिया ने बताया, "हम भगवान श्रीराम के प्रति अपनी आस्था को अलग तरीके से व्यक्त करना चाहते थे। साइकिल यात्रा न केवल हमारे स्वास्थ्य को मजबूत कर रही है, बल्कि हमें समाज में फिटनेस और दृढ़ संकल्प का संदेश फैलाने का मौका भी दे रही है।"